फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Car driver hits young man and crushes his leg

Ghaziabad News: कार चालक ने टक्कर मारकर युवक का पैर कुचला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Car driver hits young man and crushes his leg
साहिबाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र के गरिमा गार्डन निवासी उमर को नशे में धुत कार चालक ने टक्कर मार दी। इसके बाद पैर कुचलता हुआ कार लेकर भाग गया। घायल के चाचा मोनू की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में मोनू ने बताया कि एक फरवरी को उसका भतीजा उमर रात करीब 9ः30 बजे दुकान पर जा रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार कार चालक ने उसे पीछे की तरफ से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल भतीजे को उन्होंने जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। स्थिति ज्यादा बिगड़ने पर उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed