फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cake cut on elevated, birthday celebration video goes viral

Ghaziabad News: एलिवेटेड पर केक काटा, जन्मदिन का जश्न मनाते वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Cake cut on elevated, birthday celebration video goes viral
इंदिरापुरम। एलिवेटेड रोड पर थार गाड़ी के बोनट पर केक काटकर जन्मदिन पार्टी मनाते युवकों का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें छह युवक नजर आ रहे हैं। काले रंग की टीशर्ट पहना युवक आतिशबाजी वाली कैंडल लगाकर केक काटता नजर आ रहा है जबकि दो-तीन युवक सभी को फोम स्प्रे डालकर खुशी मनाते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो में युवकों की जांच और पहचान के लिए डीसीपी ट्रांस हिंडन ने एसीपी इंदिरापुरम को जांच सौंपी है। वायरल वीडियो 19 सेकेंड का है। इसमें युवक रात के समय लाल रंग की थार गाड़ी के बोनट पर रखकर केक काट रहा है। हालांकि जश्न मनाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले युवक अर्थला के बताए जा रहे हैं। चर्चा है कि इनमें शामिल एक युवक जिला बदर है। हालांकि अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। वायरल वीडियो अभी तक किस थानाक्षेत्र का है। इसका पता नहीं चला है। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि वीडियो सात जून 2022 का है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed