फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Businessman trying to loot scrap

स्क्रैप कारोबारी से लूट की कोशिश

Tue, 30 Aug 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Tue, 30 Aug 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
Businessman trying to loot scrap
अपराध - फोटो : अमर उजाला

एनएच-24 के नजदीक कार सवार चार बदमाशों ने स्क्रैप कारोबारी आशु मलिक को लूटने की कोशिश की, हालांकि वह तेजी से कार चलाकर कुछ दूरी पर खड़ी पीसीआर वैन के पास चले गए, जिससे वारदात बच गई।स्क्रैप कारोबारी आशु मलिक परिवार के साथ हिंडन विहार इलाके में रहते हैं। सोमवार सुबह करीब 11 बजे वह दोस्त संजीव के साथ लग्जरी कार में एनएच-24 की ओर जा रहे थे।

विज्ञापन


डायमंड फ्लाईओवर के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए कार सवारों ने ओवर टेक कर उनकी कार के आगे अपनी कार लगा दी। आशु की मानें तो कार में चार युवक सवार थे। कार रोकने के बाद उसमें से तीन युवक उतरकर उनकी कार की ओर आने लगे। इसी बीच उन्होंने अपनी कार तेज गति से भगा ली और शनि मंदिर के पास खड़ी पीसीआर वैन के पास आकर रोक दी।
विज्ञापन


कार सवारों ने उनकी कार का पीछा किया, मगर पुलिसकर्मियों को देखकर वे भाग गए। आशु के कहने पर पुलिसकर्मियों ने उनकी कार से ही बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे नहीं मिले। आशु ने बताया कि तीन माह पहले भी वसुंधरा इलाके में उनके पीछे कार सवार बदमाश पड़े थे, तब भी वह पुलिस की ही सहायता से ही बचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशु ने इस मामले में कविनगर थाने में चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। कविनगर एसएचओ का कहना है कि जांच की जा रही है। शनि मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से बदमाशों का सुराग लगाने की कोशिश की जा रही है। उसकी फुटेज खंगाली जा रही है।



पुलिसकर्मी अलर्ट होते तो पकड़े जाते बदमाश
आशु ने बताया कि उन्होंने पीसीआर पर तैनात पुलिसकर्मियों से कहा था कि कुछ बदमाश उनसे लूटपाट करना चाहते हैं। वे कार से पीछे आ रहे हैं, मगर पुलिसकर्मी अलर्ट नहीं हुए और उनके सामने से कार सवार रफूचक्कर हो गए। अगर पुलिसकर्मी अलर्ट होते तो बदमाश पकड़े जा सकते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed