{"_id":"6ac8d2da8d9624cae80ddea4","slug":"businessman-in-ghaziabad-threatened-with-death-extortion-demanded-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जिंदा रहना है तो 50 लाख दो': रंगदारी न देने पर कारोबारी को जान से मारने की धमकी, पीड़ित की पुलिस से गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'जिंदा रहना है तो 50 लाख दो': रंगदारी न देने पर कारोबारी को जान से मारने की धमकी, पीड़ित की पुलिस से गुहार
Fri, 09 Oct 2026 05:12 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 09 Oct 2026 05:12 PM IST
सार
गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक ट्रांसपोर्ट व्यवसायी से व्हाट्सएप कॉल के जरिए 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक ट्रांसपोर्ट व्यवसायी से व्हाट्सएप कॉल के जरिए 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। मूल रूप से बुलंदशहर जिले के कस्बा आहार थाना क्षेत्र के निवासी और वर्तमान में वेव सिटी के यामीन मुखिया एन्क्लेव में रह रहे शादाब पुत्र इस्तकार अली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे कवि नगर इंडस्ट्रियल एरिया में ए०एस ट्रांसपोर्ट कम्पनी चलाते हैं।
विज्ञापन
पीड़ित शादाब के अनुसार, 3 अक्टूबर की रात लगभग साढ़े 11 बजे उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई, कॉल करने वाले ने गालियां देते हुए धमकी दी कि यदि उन्हें अपनी जान की सलामती और ट्रांसपोर्ट का कारोबार चलाना है, तो 50 लाख रुपये की रंगदारी देनी होगी। ऐसा न करने पर 5 दिन के भीतर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद 7 अक्टूबर की सुबह लगभग साढ़े 9 बजे उसी नंबर से दोबारा व्हाट्सएप कॉल आई, लेकिन डर के कारण उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
व्यापारी ने 8 अक्टूबर को वेव सिटी थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ रंगदारी व धमकी देने की शिकायत देकर पुलिस से मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने और सुरक्षा प्रदान करने की गुहार लगाई है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पीड़ित शादाब की दी गई शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जांच-पड़ताल करके वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन