फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahr: Fake complaint against woman in ground dispute, police harassing

बुलंदशहर: जमीन के विवाद में महिला के खिलाफ फर्जी शिकायत, पुलिस कर रही उत्पीड़न

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 10:52 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahr: Fake complaint against woman in ground dispute, police harassing
- पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर मामले में लगाई न्याय की गुहार बुलंदशहर। सलेमपुर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला की जमीन पर अवैध रूप से रास्ता निकाले जाने को लेकर दबंगों ने हमला कर दिया। साथ ही आरोप है कि आरोपी पक्ष ने पीड़िता व उसके परिजनों के खिलाफ झूठी शिकायत कर दी। वहीं अब पुलिस पीड़िता व उसके परिजनों को परेशान कर रही है। घर के सभी लोग आरोपी पक्ष के डर से बाहर हैं और गांव आने में डर रहे हैं। सलेमपुर निवासी महिला नीतू पत्नी सुभाष सिंह ने एसएसपी को शिकायत पत्र भेजा। जिसमें उसने बताया कि उसके मकान के बराबर में कुछ जमीन खाली पड़ी हुई है, जो कि पीड़ित पक्ष की है। उक्त जमीन पर पड़ोस में रहने वाले एक फौजी व उसके परिजन अवैध रूप से रास्ता निकालना चाहते हैं। गत 25 जून को आरोपी पक्ष ने रास्ता निकालने की कोशिश की जिसका विरोध किया तो आरोपियों ने पीड़िता व उसके परिजनों पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी फौजी अपनी नौकरी पर चला गया और वहां जाकर अपने अधिकारी से शिकायत की। जिसके बाद थाना पुलिस से भी मामले की शिकायत की गई। पुलिस ने आरोपी पक्ष से सांठगांठ का पीड़िता व उसके परिवार का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। आरोपी पक्ष व पुलिस के डर से पीड़िता के परिवार के लोग गांव से बाहर हैं। आरोपियों के डर से वह गांव आने में भी डर रहे हैं। जबकि पीड़ित पक्ष के घर पर पशु अकेले हैं और उन्हें ना चारा मिल रहा है ना पानी मिल रहा है। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने थाना पुलिस को मामले में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed