फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahr delhi tundla passenger train start run again from 7 april was shut in lockdown

आज से दौड़ेगी दिल्ली-टुंडला ईएमयू पैसेंजर ट्रेन

Wed, 07 Apr 2021 10:56 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 07 Apr 2021 10:56 AM IST
सार

- ट्रेन के चलने से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत
- लॉकडाउन के बाद से अभी तक चल रहीं हैं सिर्फ दो पैसेंजर ट्रेनें

विज्ञापन
Bulandshahr delhi tundla passenger train start run again from 7 april was shut in lockdown
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिल्ली-टुंडला ईएमयू पैसेंजर ट्रेन आज से ट्रैक पर दौड़ेगी। ट्रेन का संचालन शुरू होने से खुर्जा जंक्शन से दैनिक सफर करने वाले सैकड़ों यात्रियों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन


लॉकडाउन समाप्त होने के बाद धीरे-धीरे ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ था, लेकिन पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू न होने के कारण दैनिक यात्रियों का काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। उनके लिए या तो अपना निजी वाहन अथवा रोडवेज बसों का सहारा था। ऐसे में यात्री काफी परेशान थे।
विज्ञापन


मार्च माह में हाथरस-दिल्ली और अलीगढ़-दिल्ली अपडाउन दो ईएमयू पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद यात्रियों को काफी हद तक राहत मिली थी। अब दिल्ली अलीगढ़-पैसेंजर ट्रेन का संचालन आज यानी बुधवार से शुरू होने से काफी हद तक यात्रियों की परेशानी से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टुंडला से यह ट्रेन सुबह 6.15 बजे चलेगी जो सुबह 8.30 बजे जंक्शन स्टेशन पर पहुंचेगी। दिल्ली से यह ट्रेन दोपहर एक 1.25 बजे चलकर जंक्शन होते हुए शाम 4.10 बजे टुंडला पहुंचेगी। स्टेशन अधीक्षक पीके गुप्ता ने बताया कि इस ट्रेन का किराया मेल कि किराए जितना ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed