- शासन के निर्देश पर दो दिवसीय जमातियों की धरपकड़ को शुरू किया अभियान - पहले दिन नही मिली सफलता, पुलिस को अंदेशा अब नही हैं जमाती बुलंदशहर। कोविड-19 कोरोना वायरस का संक्रमण फैलाने में मुख्य भूमिका में उभरकर सामने आए जमातियों की तलाश करते हुए जिले के अधिकारियों को 24 घंटे का समय बीत चुका है।शुक्रवार सुबह से इन जमातियों की सीएम के आदेश पर तलाश चल रही है। अब और 24 घंटे बचे हैं। देखना यह है कि आखिर कितने जमाती पकड़ में आते हैं। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नही हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर यह अभियान 48 घंटे लगातार चलना है। जिले के 27 थानों के प्रभारी, एलआईयू की टीम के 22 सदस्य, स्वाट टीम के 21 पुलिसकर्मी, खुद एसएसपी, एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव, एसपी क्राइम शिवराम यादव, एसपी देहात हरेंद्र कुमार, प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी इस अभियान में लगे हुए है। बावजूद इसके अधिकारियों को जमाती तलाशने में सफलता नहीं मिल रही है। बता दें कि शुक्रवार की सुबह से लेकर पूरी रात सभी थाना प्रभारियों ने अलग अलग टीम बनाकर जमातयों की तलाश की। मस्जिदों में तलाशी ली गई। मुस्लिम क्षेत्रों में पुलिस ने जिम्मेदार लोगों की मदद से कई घरों की तलाशी ली। इसके अलावा क्वारंटीन किए गए लगभग 220 जमातियों से सवाल जवाब किए। हालांकि, कुछ भी हासिल नहीं हुआ। एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जमातियों की तलाश लगातार चलती रहेगी। यदि कोई जमाती किसी भी घर या फिर मस्जिद में छिपा मिला तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इस बार मुकदमा जानलेवा हमले का दर्ज किया जाएगा। ताकि किसी को जमानत न मिले।