{"_id":"677d2c309964d44f270af4f8","slug":"brainstorming-on-determination-of-standards-on-the-foundation-day-of-bis-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1008-114851-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बीआईएस के स्थापना दिवस पर \nमानकों के निर्धारण पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बीआईएस के स्थापना दिवस पर मानकों के निर्धारण पर मंथन
विज्ञापन
भारतीय मानक ब्यूरो कार्यालय में स्थापना दिवस मनाते अधिकारी व कर्मचारी।
संवाद न्यूज एजेंसी
साहिबाबाद। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने मंगलवार को वैशाली स्थित होटल में 78 वां स्थापना दिवस मनाया गया, जिसमें रिसोर्स पर्सन ट्रेनिंग एवं मानक मंथन का आयोजन किया गया। इसमें गाजियाबाद शाखा के अंतर्गत विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया। मानकों के निर्धारण पर मंथन किया गया।
शाखा प्रमुख कुमार अनिमेष ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बीआईएस अधिकारी प्रियांशु कुमार ने मानकों के निर्धारण, मानकीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन, दैनिक जीवन में घटित विज्ञान विषय के साथ मानकों का संबंध, स्टैंडर्ड क्लब के उद्देश्य, महत्व और मानक लेखन के बारे में जानकारी दी। इसके बाद मानक लेखन के बारीकियों को बता कर सभी प्रशिक्षुओं को चार-चार लोगों के ग्रुप में बांट कर प्रतियोगिता आयोजित की गई।
संयुक्त निदेशक नवीन अरोड़ा ने सभी प्रतिभागियों को इंडियन स्टैंडर्ड 210 कास्ट आयरन प्रोडक्ट क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर की चर्चा करते हुए गुणवत्ता सुधार की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, रामपुर और पूर्वी दिल्ली से प्रशिक्षु मौजूद रहे।