{"_id":"6221b5b44a583a15861ff632","slug":"blast-in-house-in-nahli-village-modinagar-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: मोदीनगर में दुकान में हुआ ब्लास्ट, कई मकानों में आईं दरारें, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: मोदीनगर में दुकान में हुआ ब्लास्ट, कई मकानों में आईं दरारें, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 04 Mar 2022 12:16 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:16 PM IST
सार
थाना प्रभारी मुनेश कुमार का कहना है कि धमाके के कारणों का पता नहीं चल सका है। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। धमाके के कारण आसपास के सात मकानों में दरारें आई हैं।
विज्ञापन
इसी मकान में हुआ ब्लास्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के मोदीनगर में गांव नाहली में एक दुकान में धमाका हुआ। पलक झपकते ही दुकान मलबे में तब्दील हो गई। धमाके के आवाज सुनते ही पड़ोस और गांव के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। अभी तक धमाके के कारणों का पता नहीं चला है।
विज्ञापन
भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव नाहली में किराना की दुकान में गुरुवार रात को धमाका हुआ। धमाके में दुकान सहित आसपास के कई मकान गिर गए। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं हैं। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
नाहली निवासी शकील किराना की दुकान चलाता है। दुकान परिसर में ही वह आटा चक्की भी है। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात करीब एक बजे दुकान के अंदर तेज धमाका हुआ। धमाके में दुकान गिर गई। लोगों का कहना है कि धमाका इतना तेज था कि दो किलोमीटर दूर तक आवाज सुनाई दी। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ी व पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।
विज्ञापन