{"_id":"6aa4615236543fee3d0a9614","slug":"black-spots-to-be-reduced-accidents-to-decrease-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-23827-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ब्लैक स्पॉट किए जाएंगे कम, हादसों में आएगी कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ब्लैक स्पॉट किए जाएंगे कम, हादसों में आएगी कमी
विज्ञापन
साहिबाबाद। लोक निर्माण विभाग सड़कों पर हादसों को कम करने के लिए ब्लैक स्पॉट सुधार अभियान चलाएगा। इसके तहत दुर्घटना संभावित स्थानों को चिह्नित किया जाएगा। इन जगहों पर अक्सर तेज रफ्तार या कम दृश्यता के कारण हादसे होते हैं। सुधार कार्य के लिए दुर्घटनाओं के आंकड़ों को भी आधार बनाया जाएगा।
अभियान में चिह्नित स्थानों पर रोड मार्किंग दुरुस्त की जाएगी। कैट्स आई, दिशा और चेतावनी संकेतक लगाए जाएंगे। खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने की भी समीक्षा होगी। सड़क किनारे रिफ्लेक्टर और अन्य सुरक्षा इंतजाम भी किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता राम राजा ने बताया कि विभाग का ध्यान उन स्थानों पर रहेगा जहां वाहनों और पैदल राहगीरों की आवाजाही अधिक होती है। स्कूलों, बाजारों और प्रमुख चौराहों को प्राथमिकता दी जाएगी। बताया कि ब्लैक स्पॉट चिह्नित करने का काम हफ्ते भर में पूरा होगा। इसके बाद सूची नगर निगम को सौंपी जाएगी, जो स्ट्रीट लाइट लगाएगा।
अंधेरे में सड़कें और बढ़ते खतरे
साहिबाबाद क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी की कई सड़कों पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट नहीं हैं। इससे रात में वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी होती है। दुर्घटना संभावित मोड़ और चौराहों पर खतरा बढ़ जाता है। अभियान में इन स्थानों पर स्ट्रीट लाइट की उपलब्धता और रोशनी की पर्याप्तता की जांच की जाएगी। जीटी रोड पर अर्थला से साहिबाबाद और मोहननगर से हिंडन एयरपोर्ट मार्ग जैसे कई हिस्सों में रोशनी की कमी की शिकायतें हैं।