{"_id":"6a41650db7749a6085026be7","slug":"bjp-will-register-an-even-bigger-victory-than-in-2017-and-2022-keshav-prasad-maurya-ghaziabad-news-c-30-1-gbd1035-919612-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"2017, 2022 से भी बड़ी जीत दर्ज करेगी भाजपा : केशव प्रसाद मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2017, 2022 से भी बड़ी जीत दर्ज करेगी भाजपा : केशव प्रसाद मौर्य
विज्ञापन
लोनी में अहिल्याबाई होल्कर स्मृति द्वारा का उद्घाटन करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री। संवाद
लोनी (गाजियाबाद)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा 2017 और 2022 से भी बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी। वे लोनी के दो नंबर नीलम फैक्टरी रोड स्थित लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर स्मृति द्वार के शिलान्यास कार्यक्रम में बोल रहे थे।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का सपना अयोध्या में राम मंदिर का था। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद अयोध्या में राम मंदिर बन गया। इसी तरह मथुरा और काशी में भी मंदिर बनेगा। उन्होंने कहा कि कमल पर बटन दबाने का ही असर है कि लोनी से गुंडागर्दी खत्म हुई और घुसपैठियों को बाहर किया गया।
केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पीडीए की बात करने वालों ने हमेशा पीडीए समाज का शोषण किया है। राजू पाल हत्याकांड का जिक्र करते हुए बोले कि वर्तमान सरकार ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया और अपराधी मिट्टी में मिला दिए गए। उन्होंने कहा, मोदी और भाजपा है तो भरोसा है, राहुल और अखिलेश धोखा है।
विज्ञापन
लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि विधायक निधि से बनने वाला अहिल्याबाई होल्कर स्मृति द्वार उनकी गौरवशाली विरासत का प्रतीक बनेगा और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगा। उन्होंने कहा कि लोकमाता ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सेवा का संदेश दिया, जिसे पीएम मोदी और सीएम योगी आगे बढ़ा रहे हैं।
कार्यक्रम में सांसद अतुल गर्ग, संयोजक रामनिवास पाल, अध्यक्ष जगत सिंह पाल, चैनपाल सिंह, पवन मावी, अश्विनी, जितेंद्र गुप्ता, संतोष मिश्रा, मनीष चौहान, सभासद अध्यक्ष रोहित भारद्वाज, कृष्ण बंसल, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस-प्रशासन भी तैनात रहा।