फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   BJP will go door to door to tell about Baba Saheb's contribution

Ghaziabad News: बाबा साहब के योगदान को घर-घर जाकर बताएंगे भाजपाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
BJP will go door to door to tell about Baba Saheb's contribution
हापुड़ । भाजपा की संविधान गौरव अभियान को लेकर मंगलवार को प्रीत विहार स्थित जिला कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रमों को लेकर रणनीति बनाई गई। जिले के प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल सैनी ने कहा कि संविधान के गौरव अभियान को एक उत्सव के रूप में पार्टी द्वारा मनाया जा रहा है, जिसमें जिले व मंडल की टोली बनाकर कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में जाना है। साथ ही संवैधानिक मूल्य, भाजपा की उपलब्धियां व बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की विरासत का सम्मान भाजपा किस प्रकार कर रही है, यह बताना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज तक विपक्षी पार्टियों ने बाबा साहब को उस सम्मान से वंचित रखा, जिसके वह हकदार थे। बाबा साहब का संविधान निर्माण में जो अमूल्य योगदान है, इस योगदान को हमें घर-घर तक पहुंचना है। इसके लिए कॉलेज-स्कूलों में जाकर गोष्ठी करनी है और प्रबुद्धजन से भी मिलना है।
विज्ञापन


इस दौरान जिला उपाध्यक्ष श्यामेंद्र त्यागी, मोहन सिंह, राजीव सिरोही, प्रफुल्ल सारस्वत, संजय त्यागी, पवन सैनी, दीपक भाटी, मनोज बाल्मीकि, सुमित पर्चा, राहुल उपाध्याय, पिंकी त्यागी, छवि दीक्षित, संध्या शर्मा, सुनील वर्मा, पवन गर्ग, दिनेश त्यागी, अमित चौधरी, राजेश सक्सैना, राजीव शर्मा, सतीश सिंघल व सुयश वशिष्ठ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed