फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   BJP leader's car parked outside his house vandalized, threats received

Ghaziabad News: घर के बाहर खड़ी भाजपा नेता की कार में तोड़फोड़, दी धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
BJP leader's car parked outside his house vandalized, threats received
सीसीटीवी में कैद हुआ भाजपा नेता की कार में तोड़फोड़ करता युवक।   - फोटो : वीडियोग्रैब
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गाजियाबाद। 38 हजार रुपये के लेन-देन को लेकर शुक्रवार की देर रात घर के बाहर खड़ी भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष रवि कुमार की फारच्यूर्नर गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। लोहे की रॉड से गाड़ी के तमाम शीशे तोड़ डाले और भाजपा नेता को जातिसूचक शब्दों का प्रयोगकर जान से मारने की धमकी दी। गाड़ी में तोड़फोड़ की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पीड़ित ने कविनगर थाना में तहरीर दी है।

थाने पहुंचे पीड़ित रवि कुमार ने बताया कि वह भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष हैं और गांव गालंद निवासी नवीन तोमर से उनके व्यापारिक संबंध हैं। नवीन तोमर ने उन्हें फोन कर हापुड़ निवासी अपने एक परिचित को 38 हजार रुपये देने को कहा। आरोप है कि नवीन तोमर के परिचित न उन्हें फोन किया और 38 हजार रुपयों की मांग की। रवि ने पैसै सोमवार में देने का आश्वासन दिया। आरोप है कि हापुड़ के पिलखुआ निवासी युवक अपनी पत्नी और बेटे के साथ शनिवार की देर रात घर पहुंचा। आरोपी अपनी कार में लोहे की रॉड साथ लाया।
विज्ञापन

आरोप है कि घर के बाहर खड़ी उनकी फारच्यूर्नर कार पर लोहे की रॉड से वार कर सारे शीशे तोड़ डाले। पीड़ित ने मकान के अंदर से ही विरोध जताया तो आरोपी ने जातिसूचक शब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। दरवाजा न खोलने पर कुछ देर हंगामा करने के बाद आरोपी कार लेकर भाग गया। एसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed