फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bike collided with tractor trolley on NH-91 three youths died

NH-91 पर हुआ दर्दनाक हादसा: चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, शशि कपूर समेत तीन की मौत

Fri, 14 Apr 2023 04:17 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खुर्जा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खुर्जा Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 14 Apr 2023 04:17 PM IST
सार

ट्रैक्टर-ट्रॉली ने यू-टर्न पर मोड़ने के रफ्तार कम की और मोड़ पर रुक गया। ऐसे में पीछे से आ रही बाइक ट्रॉली से टकरा गई। इसमें तीनों युवक बाइक समेत ट्रॉल से टकराए गए।

विज्ञापन
Bike collided with tractor trolley on NH-91 three youths died
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनएच-91 पर अरनिया थाना क्षेत्र के पहावटी चेकपोस्ट के पास शुक्रवार दोपहर को यू-टर्न पर मुड़ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे से बाइक टकरा गई। इसमें बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई।

विज्ञापन

अलीगढ़ जनपद के थाना छर्रा क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी शशि कपूर (18) पुत्र राजपाल व वीरेश (22) पुत्र चंद्रपाल और थाना गोंधा क्षेत्र के गांव खेड़ा बुजुर्ग निवासी सचिन (19) पुत्र खचेडू सिंह शुक्रवार को निजी काम से बुलंदशहर गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद तीनों युवक बाइक से वापस अलीगढ़ के लिए आ रहे थे। जब वह एनएच-91 पर अरनिया थाना क्षेत्र के पहावटी गांव के मोड़ के पास पहुंचे। तभी आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने यू-टर्न पर मोड़ने के रफ्तार कम की और मोड़ पर रुक गया। ऐसे में पीछे से आ रही बाइक ट्रॉली से टकरा गई। इसमें तीनों युवक बाइक समेत ट्रॉल से टकराए और दो युवक ट्रॉली के नीचे भी चले गए। 

विज्ञापन

हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को गांव मुनि स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं परिजनों को अवगत करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed