{"_id":"6ace9539e7dcf71e99043652","slug":"bhojpur-police-accused-of-swapping-recovered-jewelry-in-a-theft-case-villagers-create-an-uproar-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-111151-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: भोजपुर पुलिस पर चोरी की घटना में बरामद गहने बदलने का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: भोजपुर पुलिस पर चोरी की घटना में बरामद गहने बदलने का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के गांव कलछीना के ग्रामीणों ने पुलिस पर चोरी के बरामद गहने बदलने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मांगों को लेकर एसीपी को ज्ञापन सौंपा। गांव कलछीना निवासी अशोक कुमार अपने परिजन और ग्रामीणों के साथ एकत्रित होकर मंगलवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। अशोक कुमार ने बताया कि बीते अगस्त में बदमाशों ने उनके घर से गहने और नकदी चोरी की थी। भोजपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गहने और कुछ नकदी बरामद की थी।
पुलिस ने घटना के समय अशोक से बरामद गहनों की पहचान भी कराई थी। न्यायालय की औपचारिकता पूरी करने के बाद अशोक कुमार गहने लेने भोजपुर थाने पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने बरामद गहने बदल दिए और उन्हें आर्टिफिशियल (नकली) गहने देने लगे। आरोप है कि पुलिस चोरी हुई 50 हजार रुपये की रकम भी नहीं दे रही है। उन्होंने पुलिस पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि अगर उनके असली गहने और नकदी नहीं दी तो वह अनिश्चितकालीन धरना देंगे। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि बरामद सामान को तत्काल सील किया जाता है। आरोप निराधार हैं। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।