{"_id":"586e792b4f1c1bdd69159b2a","slug":"bets-placed-on-the-current-bsp-mlas","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा ने वर्तमान विधायकों पर ही लगाया दांव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा ने वर्तमान विधायकों पर ही लगाया दांव
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 05 Jan 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
बसपा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। बहुजन समाज पार्टी ने गाजियाबाद में वर्तमान विधायकों पर ही दांव लगाया है। औपचारिक तौर पर गाजियाबाद की पांचों विधानसभा सीटों पर बृहस्पतिवार को प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
गाजियाबाद से सुरेश बंसल, साहिबाबाद से अमलपाल शर्मा और लोनी से जाकिर अली मैदान में होंगे, जो वर्तमान में भी इन्हीं विधानसभाओं से विधायक हैं जबकि मुरादनगर से विधायक वहाब चौधरी को इस बार मोदीनगर से पार्टी ने मैदान में उतारा है। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी छोड़कर बसपा में शामिल हुए सुधन रावत को मुरादनगर से उतारा गया है।
विज्ञापन
विधानसभा गाजियाबाद : सुरेश बंसल
बसपा के शीर्ष नेतृत्व ने एक बार फिर से सुरेश बंसल पर भरोसा जताया है। वर्ष 1971 से सुरेश बंसल राजनीति में सक्रिय हैं। इसी वर्ष दादरी से नगर पालिका चेयरमैन चुने गए। वर्ष 1988 के नगर पालिका चुनाव में फिर से दादरी नगर पालिका के चेयरमैन चुने गए और वर्ष 1993 तक रहे।
विज्ञापन
इसके बाद समाजसेवा से जुड़े रहे और वर्ष 2007 में बसपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़े लेकिन हार का मुंह देखना पड़ा। वर्ष 2012 में पार्टी ने फिर सुरेश बंसल पर भरोसा जताया और उन्होंने विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की।
विधानसभा साहिबाबाद: अमरपाल शर्मा
वर्ष 2007 में गाजियाबाद विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़े और हारे। वर्ष 2008 में बसपा ज्वाइन की और 2009 में लोकसभा का चुनाव लड़े लेकिन तीसरे स्थान पर रहे। वर्ष 2012 तक बसपा से लोकसभा को-ऑर्डिनेटर रहे। इसी वर्ष गाजियाबाद से साहिबाबाद को अलग कर नई विधानसभा बनाई। अमरपाल शर्मा से बसपा के टिकट पर साहिबाबाद से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।
विधानसभा लोनी: जाकिर अली
लोनी से विधायक जाकिर अली वर्ष 2011 से बसपा की एक्टिव पॉलिटिक्स में हैं। पार्टी ने वर्ष 2012 विधानसभा चुनाव में उन पर भरोसा जताते हुए टिकट दिया। उन्होंने जीत दर्ज की और विधायक बने। पार्टी नेतृत्व ने जाकिर अली पर फिर से भरोसा जताया है। विकास के मुद्दे पर फिर से लोनी की जनता के बीच जाएंगे।
विधानसभा मोदीनगर: वहाब चौधरी
मुरादनगर विधानसभा से विधायक वहाब चौधरी को बसपा ने इस बाद मोदीनगर से टिकट टिकट दिया है। वह मुरादनगर नगर पालिका में चेयरमैन रह चुके हैं। उनकी पत्नी भी नगर पालिका चेयरमैन रह चुकी हैं। काफी पहले ही शीर्ष नेतृत्व की ओर से मोदीनगर से मैदान में उतारे जाने का संकेत मिल गया था, जिसके चलते वहाब चौधरी मोदीनगर में जमीन तैयार कर रहे थे।
विधानसभा मुरादनगर: सुधन राव
2016 जुलाई महीने में सपा से निकाले जाने के बाद बसपा में शामिल हुए सुधन रावत मुरादनगर से बसपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। वह वर्ष 2012 में सपा के समर्थन से गाजियाबाद में मेयर का चुनाव लड़े थे और दूसरे नंबर पर रहे थे। वर्ष 2014 में उन्होंने सपा से ही गाजियाबाद से सांसद का और 2016 में सपा के टिकट पर गाजियाबाद से मेयर का उपचुनाव लड़ा था। यहां भी वह दूसरे नंबर पर रहे थे।