फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Beti Bachao scheme name fraudulently

बेटी बचाओ योजना के नाम पर फर्जीवाड़ा

Fri, 23 Dec 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 23 Dec 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Beti Bachao scheme name fraudulently
फार्म - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को कुछ लोग ठगने में जुटे हैं। बेटी बचाओ अभियान के तहत सहयोग राशि का सपना दिखाकर फार्म भरवाए जा रहे हैं और उनसे सौ-सौ रुपये वसूले जा रहे हैं।

विज्ञापन


ग्रामीणों में अफवाह फैलाई गई कि बेटी बचाओ अभियान के तहत दो बेटी वाले परिवारों को दो-दो लाख रुपये की सहयोग राशि दी जाएगी, जिसके लिए फार्म भरना होगा। बड़ी संख्या में ग्रामीण ठगों की बातों में आकर फंस गए। 
विज्ञापन


ये फर्जीवाड़ा तब सामने आया, जब मोदीनगर निवासी पांच परिवार बेसिक शिक्षा विभाग पहुंच, जहां से अधिकारियों ने उन्हें समाज कल्याण विभाग भेजा गया। उनके पास फार्म थे, जिन्हें वह बेटी बचाओ योजना के तहत जमा कराना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदीनगर सीकरी खुर्द गांव निवासी सपना अपनी मां सुनीता और एक अन्य पड़ोसी के साथ बृहस्पतिवार को बेसिक शिक्षा विभाग में फार्म जमा करने पहुंचीं। फार्म पर ग्राम प्रधान नवाब सिंह की मुहर भी लगी हुई थी।

सपना ने बताया कि पूरे गांव में कुछ लोग यह फार्म सौ रुपये में बेच रहे हैं। यहां तक कि मोदीनगर रेलवे फाटक के पास दुकान से भी यह फार्म मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि करीब चार हजार आबादी वाले सीकरी खुर्द गांव में यह फार्म धड़ल्ले से बेचे गए हैं।

लोगों को बताया गया कि इस फार्म को भरने पर दो लाख रुपये की सहयोग राशि मोदी सरकार द्वारा दी जाएगी। ग्राम प्रधान के हस्ताक्षर और डॉक्युमेंट्स लगाकर फार्म विकास भवन स्थित समाज कल्याण विभाग में जमा करना है। सपना ने बताया कि वे गलती से बेसिक शिक्षा विभाग पहुंच गईं थीं, जहां से उन्हें समाज कल्याण विभाग भेजा गया लेकिन वहां भी अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं थी।

बोले अधिकारी
जिला प्रोबेशन अधिकारी व अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रभारी महेश कंडवाल ने बताया कि कुछ दिनों पहले मेरठ में कुछ ऐसा ही होना सुनने में आया था। अब मोदीनगर का मामला सामने आया है।


उन्होंने बताया कि इस तरह की कोई योजना ही नहीं है, जहां बेटी बचाओ अभियान के तहत एक परिवार में दो बेटियां होने पर दो लाख की सहयोग राशि दी जाए। इस मामले में डीएम और सीडीओ को अवगत कराकर जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed