{"_id":"6aa45a8e35af78666f0418c7","slug":"benefits-available-for-scrapping-old-commercial-vehicles-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-974760-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पुराने व्यावसायिक वाहनों को स्क्रैप कराने पर मिलेगा फायदा, शुरू हुई परिवर्तन योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पुराने व्यावसायिक वाहनों को स्क्रैप कराने पर मिलेगा फायदा, शुरू हुई परिवर्तन योजना
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। बढ़ते वायु प्रदूषण को रोकने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और परिवहन विभाग ने पुराने व्यावसायिक वाहनों को सड़क से हटाने की कवायद शुरू की है। जिले में भी नया सफर परिवर्तन योजना लागू कर दी गई है।
एआरटीओ प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि योजना के तहत नया बीएस-6 वाहन खरीदने पर केंद्र सरकार ऋण के ब्याज पर 5 प्रतिशत अनुदान देगी। वाहन निर्माता कंपनियां 8 प्रतिशत की सीधी छूट देंगी। बीएस-6 डीजल/सीएनजी वाहनों पर 5 साल तक मासिक ईंधन सहायता भी मिलेगी।
इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर एकमुश्त प्रोत्साहन राशि तय की गई है। हल्के वाहनों पर 64 हजार, मध्यम वाहनों पर 1.28 लाख और भारी वाहनों पर 2.56 लाख रुपये तक की मदद मिलेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा एक साल से अधिक समय से लंबित बकाया टैक्स और पेनाल्टी को शत-प्रतिशत माफ किया जाएगा। नए वाहनों की खरीद पर 10 साल के लिए रोड टैक्स में 100 प्रतिशत और पुराने वाहनों पर 50 प्रतिशत छूट मिलेगी। नए बीएस-6 वाहनों के पंजीकरण शुल्क में भी 10 साल तक पूरी छूट दी जाएगी।