फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Banquet hall and farm house operators asked for exemption

बैंक्वेट हॉल और फार्म हाउस संचालकों ने मांगी छूट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
Banquet hall and farm house operators asked for exemption
सौरभ अग्रवाल - फोटो : AMAR UJALA
बैंक्वेट हॉल और फार्म हाउस संचालकों ने मांगी छूट - शादी समारोह में 100 लोगों को अनुमति की मांग - कहा, लॉकडाउन के चलते झेल चुके हैं नुकसान माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। अनलॉकडाउन-1 में अलग-अलग क्षेत्रों को दी जा रही छूट के बीच बैंक्वेट हॉल और फार्म हाउस संचालकों ने भी जिला प्रशासन से राहत की मांग की है। गाजियाबाद बैंक्वेट हॉल एवं फार्म हाउस लीज होल्डर एसोसिएशन ने इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल ने बताया कि भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार जिला प्रशासन को हर प्रकार से सहयोग करते हुए अपने बैंक्वेट हॉल और फार्म हाउस को समय-समय पर क्वॉरेंटाइन के लिए उपलब्ध कराया। इसके अलावा प्रवासी मजदूरों के लिए खाने-पीने की भी व्यवस्था भी संचालकों ने की। सभी बैंक्वेट हॉल और फार्म हाउस संचालकों ने हर प्रकार से जिला प्रशासन की मदद की। इसके बावजूद भारत सरकार की 50 लोगों की विवाह समारोह में सम्मिलित होने की और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 30 लोगों की सम्मिलित होने की गाइडलाइन से संचालक नुकसान उठा रहे हैं। लॉकडाउन के चलते शादियां रद होने से पहले भी बड़ा जिला प्रशासन केंद्र और प्रदेश सरकार के नियमों के इतर 10 से 15 लोगों के सम्मिलित होने की अनुमति पर संचालकों को आयोजन के लिए निर्देश दे रहा है। इतने बड़े फार्म हाउस में 15 व्यक्तियों की अनुमति से बुकिंग भी नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने बताया कि पिछले चार महीनों से हमारे संस्थान बंद पड़े हैं जबकि इस व्यवसाय के साथ लाखों वेंडर्स जुड़े हुए हैं, जिनको की इस समय खाने के भी लाले पड़े हुए हैं। जिस प्रकार अन्य व्यवसायियों को अनलॉकडाउन-1 में छूट दी गई है। इस तरह से ही बैंक्वेट हॉल और फार्म हाउस संचालकों को अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed