फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Banks remain closed for four of next five days two options if you need cash

रविवार को खुलेंगे बैंक: अगले पांच में से चार दिन बंद, अचानक पड़ जाए पैसों की जरूरत तो आपके पास ये दो रास्ते

Fri, 25 Sep 2026 09:37 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: विकास कुमार Updated Fri, 25 Sep 2026 09:37 PM IST
सार

हड़ताल के दौरान पांच दिन वर्किंग समेत कर्मचारियों की अन्य मांगों को लेकर बैंकिंग कामकाज बंद रहेगा। इससे नकद जमा-निकासी, चेक क्लीयरेंस, ड्राफ्ट, शाखा स्तर के अन्य काम प्रभावित हो सकते हैं।

विज्ञापन
Banks remain closed for four of next five days two options if you need cash
बैंक कर्मचारियों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैंक कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीयकृत बैंकों में हड़ताल के कारण अगले कुछ दिन बैंक ग्राहकों के लिए परेशानी भरे रहेंगे। शुक्रवार को बैंक बंद रहेगा, जबकि शनिवार को बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। रविवार को बैंक खुले रहेंगे और इसके बाद सोमवार से लगातार तीन दिन बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। ऐसे में 15 राष्ट्रीय बैंकों की करीब 400 शाखाओं में कामकाज प्रभावित होने की संभावना है।

विज्ञापन

ये सेवाएं होंगी प्रभावित
हड़ताल के दौरान पांच दिन वर्किंग समेत कर्मचारियों की अन्य मांगों को लेकर बैंकिंग कामकाज बंद रहेगा। इससे नकद जमा-निकासी, चेक क्लीयरेंस, ड्राफ्ट, शाखा स्तर के अन्य काम प्रभावित हो सकते हैं। बैंक अधिकारियों के अनुसार ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग कार्य पहले ही निपटाने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएम और ऑनलाइन बैंकिंग से राहत
शाखाओं में कामकाज प्रभावित होने के बावजूद एटीएम और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। ग्राहक मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से लेनदेन कर सकेंगे। जरूरत पड़ने पर एटीएम से नकदी भी निकाली जा सकेगी।

विज्ञापन

पांच दिन तक एटीएम लेन-देन शुल्क फ्री
ग्राहकों को राहत देते हुए पांच दिनों तक एटीएम से नकदी निकासी और जमा करने पर ट्रांजैक्शन शुल्क नहीं लिया जाएगा। इससे बैंक शाखाओं के बंद रहने के दौरान ग्राहकों को नकदी संबंधी जरूरतें पूरी करने में सुविधा मिलेगी।

काम की तारीख देखकर ही निकलें
बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण लगातार कई दिनों तक शाखाओं में सेवाएं प्रभावित होने से ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे जरूरी बैंकिंग कार्यों की तारीख पहले से देखकर ही शाखा जाएं। वहीं, तत्काल जरूरत वाले लेनदेन के लिए एटीएम, यूपीआई और ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है।

नकद निकासी और चेक जमा होंगे प्रभावित
लगातार पांच दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहने के दौरान नकद निकासी, चेक जमा करने और शाखा से जुड़े अन्य काम प्रभावित रहेंगे। इसलिए ग्राहकों को जरूरी लेनदेन और बैंक संबंधी कार्य पहले ही पूरा कर लेने की जरूरत है। पंजाब नेशनल बैंक प्रोग्रेसिव एम्प्लाइज एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महामंत्री उत्कर्ष सिंह ने बताया कि बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की ओर से फाइव डे बैंकिंग और पीएलआई के न्यायोचित भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल का आह्वान किया गया है। गाज़ियाबाद में करीब 400 बैंक शाखाओं में 5000 से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल में भाग लेंगे।

रविवार को खुलेंगे बैंक
एलडीएम बुद्धराम ने बताया कि रविवार अवकाश के दिन बैंक खुले रहेंगे। अधिकारी ड्यूटी पर रहेंगे। 28,29,30 सितम्बर को हड़ताल की वजह से कामकाज प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed