फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Authority will develop residential colony in the district, discussion held in the meeting

Ghaziabad News: जिले में आवासीय काॅलोनी विकसित करेगा प्राधिकरण, बैठक में हुई चर्चा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 09:27 PM IST
विज्ञापन
Authority will develop residential colony in the district, discussion held in the meeting
हापुड़। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण की 72 वीं बोर्ड बैठक सोमवार को मेरठ में मंडलायुक्त हृषिकेश भास्कर यशोद की अध्यक्षता में हुई, जिसमें विकास कार्यों के 22 प्रस्तावों पर चर्चा हुई। इस दौरान आनंद विहार आवासीय योजना में अर्द्धनिर्मित 64 एचआईजी और 152 एमआईजी भवनों के निर्माण को लेकर भी अधिकारियों ने चर्चा की गई। जिसमें इन फ्लैटों का निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए नए बिल्डर्स का ई निलामी के जरिए चयन करने का प्रस्ताव रखा गया। वहीं, मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण नई प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत हरिपुर आवासीय योजना को विकसित करने जैसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक में डीएम प्रेरणा शर्मा, प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. नितिन गौड़ भी मौजूद रहे। प्राधिकरण के प्रभारी सचिव प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रस्ताव संख्या 15 में आनंद विहार आवासीय योजना में अर्द्धनिर्मित भवन का प्रस्ताव रहा। प्राधिकरण पुराने ठेकेदार को बकाया भुगतान करके नए बिल्डर्स को ई-नीलामी के जरिए काम सौंपेगा। यह बिल्डर फ्लैट का निर्माण करेंगे। इसके अलावा आनंद विहार आवासीय योजना के ब्लॉक-के में भूखंड संख्या जीएच-3 की भूमि व ब्लाक-डी में भूखंड संख्या-ओपी-1 के 6045 वर्ग मीटर क्षेत्रफल को सब डिवाइड किया जाएगा। प्रस्ताव संख्या छह में महायोजना-2031 में जोनल प्लान तैयार करने को लेकर चर्चा हुई, जिसमें जिले को अलग-अलग जोन में बांटकर उनका विकास किस प्रकार से होगा, इसकी रूपरेखा पर बात हुई है। प्रवीण गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को सभी प्रस्तावों को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन


गढ़-ब्रजघाट के लिए एजेंसी होगी नामित
अमृत 2 योजना के अंतर्गत प्राधिकरण की गढ़-ब्रजघाट महायोजना-2031 तैयार करने के लिए एजेंसी को नामित करने का प्रस्ताव रखा गया। जिससे कि हापुड़, धौलाना, पिलखुवा के बाद गढ़-ब्रजघाट के विकास खाका भी प्राधिकरण तैयार कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


औद्योगिक इकाई लगाने के लिए रखे भू-परिवर्तन के प्रस्ताव --
जिले में नई औद्योगिक इकाइयां लग सके। इसके लिए बैठक में सात प्रस्ताव रखे गए, जिसमें से ग्राम दोयमी, ग्राम धनौरा, ग्राम शाहपुर जट्ट, धौलाना के ग्राम परसोन, ग्राम कैली के दो, गढ़ के गांव बांगर के प्रस्ताव शामिल थे। बोर्ड बैठक से प्रस्तावों को स्वीकृति मिलने के बाद इन्हें शासन से स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। भू-परिवर्तन के बाद यह जमीन कृषि से अकृषि हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed