{"_id":"575463014f1c1bbd46109190","slug":"atm-water-being-sold-in-the-black-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाटर एटीएम का पानी बिक रहा ब्लैक में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाटर एटीएम का पानी बिक रहा ब्लैक में
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 06 Jun 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
black water
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर पांच दिन पहले शुरू हुए वाटर एटीएम से भी पानी ब्लैक किया जाने लगा है। रविवार दोपहर यहां पहले तो ठंडा पानी खत्म हो जाने पर लोगों ने विरोध किया और फिर रात को ओवर रेटिंग पर हंगामा हो गया। यात्रियों का आरोप है कि वाटर एटीएम से पानी की बोतल खरीदने पर दो रुपये ज्यादा चार्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
बंटी भाटी नाम का युवक रात करीब 10 बजे वाटर एटीएम पर एक लीटर पानी लेने पहुंचा तो यहां तैनात कर्मचारी ने 8 रुपये की बजाय 10 रुपये लिए। बंटी ने बताया कि दो रुपये वापस मांगे तो कर्मचारी ने देने से इंकार कर दिया और बोला कि पानी 10 रुपये में ही मिलेगा।
विज्ञापन
इससे पहले दोपहर को वाटर एटीएम पर ठंडा पानी खत्म हो गया। इसके चलते लोगों को अन्य वेंडरों से महंगा पानी खरीदना पड़ रहा है। यात्रियों का आरोप है कि वेंडरों से सांठगांठ कर वाटर एटीएम पर जानबूझकर ठंडा पानी नहीं रखा जा रहा।
विज्ञापन