शादी नहीं ये सौदा है: दूल्हे को एक करोड़, एक लाख और 11 हजार रुपये नकद, पानी की तरह बहा पैसा; सबूत है ये VIDEO
कुछ लोगों ने आयकर विभाग को टैग करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो व टिप्पणी पोस्ट की है। वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति राजनैतिक पार्टी से जुड़े होने और आपराधिक इतिहास रखने वाला बताया जा रहा है।
विस्तार
यूपी के गाजियाबाद स्थित इंदिरापुरम क्षेत्र में 10 मई की रात हुई एक शादी की वायरल वीडियो पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। आयोजन मुस्लिम समाज का था। वायरल वीडियो में दूल्हे को दो व्यक्ति एक करोड़, एक लाख और 11 हजार रुपये नकद और कीमती कार की चाभी देते दिखाई दे रहे हैं।
बिचौलिए को महंगी कार दी गई गिफ्ट
वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो के साथ यह भी लिखा गया कि शादी कराने वाले बिचौलिए को भी महंगी कार लड़की पक्ष की तरफ से दी गई है। इसके बाद से पूरे शहर में इसकी ही चर्चा है। लोग इसे दहेज को बढ़ावा देने और भविष्य में मध्यम वर्गीय परिवारों की मुश्किलें बढ़ाना बता रहे हैं।
कुछ लोगों ने आयकर विभाग को टैग करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो व टिप्पणी पोस्ट की है। वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति राजनैतिक पार्टी से जुड़े होने और आपराधिक इतिहास रखने वाला बताया जा रहा है।
पुलिस का बयान
हालांकि अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई है, हालांकि अभी तक पुलिस से कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।