फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Asked for five lakh rupees in dowry, broke the relationship on refusal

Ghaziabad News: दहेज में मांगे पांच लाख, मना करने पर रिश्ता तोड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Asked for five lakh rupees in dowry, broke the relationship on refusal
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाप क्षेत्र की युवती का रिश्ता तय कर गोद भराई की रस्म की गई। इसके बाद मंगेतर और उसके पिता ने शादी में पांच लाख रुपये नकद दहेज की मांग कर दी। असमर्थता जताने पर आरोपी मंगेतर और उसके पिता ने रिश्ता तोड़कर शादी से इंकार कर दिया। युवती के पिता ने मंगेतर विकास तोमर और उसके पिता राकेश तोमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


स्वर्णजयंतीपुरम निवासी युवती से वर पक्ष ने अधिक दहेज की मांग को लेकर रिश्ता तोड़ दिया। युवती के पिता ने बताया कि उन्होंने अपने पुत्री की शादी विकास तोमर से तय की थी। दो दिसंबर को रिंग सेरेमनी और गोद भराई की रस्म हुई थी। जुलाई माह में शादी की तारीख निश्चित की गई। आरोप है कि युवती के मंगेतर और उसके पिता ने उनसे पांच लाख रुपये दहेज के रूप में मांगे। उन्होंने असमर्थता जताई तो बेटी के मंगेतर विकास तोमर और उसके पिता राकेश तोमर ने रिश्ता खत्म करने की बात कही। पीड़ित पिता ने बताया कि गोद भराई और रिंग सेरेमनी में उनके लाखों रुपये खर्च हो गए। पीड़ित ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कविनगर एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर पर आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मानहानि (बीएनएस 356(2)) दहेज प्रतिषेध अधिनियम (बीएनएस 3 व 4) की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed