फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Arrested for stealing silver idols and coins from the shop

Ghaziabad News: दुकान से चांदी की मूर्तियां और सिक्के चुराने वाले गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Arrested for stealing silver idols and coins from the shop
गाजियाबाद। घंटाघर कोतवाली क्षेत्र में अंबेडकर रोड स्थित एक दुकान से चांदी की मूर्तियां, सिक्के व अन्य सामान चुराने वाले दो चोरों और चोरी का सामान खरीदने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से चांदी की दो मूर्तियां, 14 सिक्के और मोबाइल व नकदी बरामद हुई है। डीसीपी सिटी जोन निपुण अग्रवाल ने बताया कि तीन अप्रैल की रात को नेहरू नगर थर्ड में रहने वाले सुनील कुमार बिंदल की अंबेडकर रोड स्थित दुकान पीयूष ट्रेडर्स का ताला तोड़कर चोरों ने 30 हजार रुपये, मूर्ति व चांदी के सिक्के चोरी कर लिए थे। तहरीर मिलने के बाद टीमें गठित की गई और सीसीटीवी फुटेज व अन्य तकनीकी के जरिए इनपुट जुटाए गए। शनिवार को बालूपुरा तिराहे से पक्के तालाब वाली रोड से फारुख उर्फ इसरार, समीर और हेमंत सोनी उर्फ मौसम को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से चांदी के 14 सिक्के, राधाकृष्ण व शिव परिवार की चांदी की मूर्तियां, नकदी और मोबाइल बरामद हुए। पूछताछ में समीर व फारुख उर्फ इसरार ने बताया कि उन्होंने तीन अप्रैल की रात बालाजी मन्दिर के सामने दुकान का ताला तोड़कर चोरी की थी। समीर ने बताया कि उसके हिस्से मे जो रुपये आये थे, उनसे फोन खरीद लिया था। दोनों ने बताया कि पीले रंग की एक मूर्ति, कागजात और अन्य सामान उन्होंने रास्ते में ही फेंक दिया था। डीसीपी सिटी ने बताया कि हेमंत सोनी उर्फ मौसम ने इन मूर्ति और सिक्कों को खरीदने का सौदा कर लिया था। उसे भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed