{"_id":"6acd4b44cb4e0d8f3108ddb4","slug":"amid-fluctuating-weather-conditions-skies-will-remain-cloudy-next-week-with-a-possibility-of-rain-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-999474-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मौसम में उतार चढ़ाव के बीच अगले सप्ताह छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मौसम में उतार चढ़ाव के बीच अगले सप्ताह छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार
विज्ञापन
गाजियाबाद। मौसम में उतार चढ़ाव के बीच अगले सात दिनों तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहने का अनुमान है। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जबकि कुछ दिनों में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सोमवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 13 अक्तूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 14 अक्तूबर को अधिकतम तापमान बढ़कर 33 डिग्री तक पहुंच सकता है। 15 अक्तूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की भी संभावना है। 16 अक्तूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री, जबकि 17 और 18 अक्तूबर को 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। लगातार बादल छाए रहने और नमी बढ़ने से मौसम में बदलाव महसूस हो सकता है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि मौसम में बादलों की आवाजाही के कारण तापमान में मामूली उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आगामी दिनों में मौसम का मिजाज आंशिक रूप से बादल छाए रहने वाला रहेगा।