फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Allegations of roadside garbage dumping; questions raised about the municipal corporation's functioning.

Ghaziabad News: सड़क किनारे कूड़ा डंप करने का आरोप, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Allegations of roadside garbage dumping; questions raised about the municipal corporation's functioning.
वसुंधरा। सेक्टर-15 स्थित शिखर एन्क्लेव की बाउंड्री वॉल के पास सड़क किनारे कूड़ा जमा होने से स्थानीय निवासियों में नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र से कूड़ा उठाने वाले नगर निगम के कर्मचारी ही कचरे को यहां डंप कर रहे हैं। सड़क किनारे लगातार कूड़ा डाले जाने से आसपास गंदगी बढ़ रही है। कचरे में खाने-पीने की वस्तुएं होने के कारण गाय और कुत्ते भी यहां मंडराते रहते हैं। इससे न केवल सड़क से गुजरने वाले लोगों को परेशानी होती है, बल्कि आसपास के वातावरण पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। निवासी संदीप ने बताया कि कूड़े को नगर निगम कर्मचारियों द्वारा निर्धारित स्थान पर नहीं डाला जा रहा है। और न ही इलाके में नियमित रूप से सफाई का काम किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। वहीं एसएफआई अशोक ने बताया कि शिकायत मिलने पर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने का काम कराया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed