फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Air force personnel crushed by speeding tempo

Ghaziabad News: वायुसेना कर्मी को तेज रफ्तार टैंपो ने रौंदा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Air force personnel crushed by speeding tempo
साहिबाबाद। करहेड़ा रोड पर बुधवार दोपहर तीन बजे साइकिल सवार वायुसेना कर्मी को तेज रफ्तार टैंपो ने रौंद दिया। लहूलुहान हालत में उन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया है। वहीं, अर्थला के पास बाइक सवार महिला को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अलवर राजस्थान के थाना अरावली बिहार में नयावास के रहने वाले देवेंद्र कुमार मीणा (35) पुत्र नत्थूराम मीणा हिंडन वायुसेना स्टेशन में मल्टी टास्क कर्मी हैं। पत्नी और दो बेटी राजस्थान में रहती हैं। बड़े भाई अशोक कुमार मीणा ने बताया कि बुधवार की दोपहर तीन बजे देवेंद्र कुमार हिंडन वायुसेना स्टेशन से ड्यूटी करके साइकिल पर करहेड़ा स्थित घर जा रहे थे। हिंडन एयरफोर्स चौकी से आगे कुछ दूर पर तेज रफ्तार टैंपो ने साइकिल में टक्कर मारकर उन्हें बुरी तरह रौंद दिया। घटना के बाद चालक टैंपो लेकर भाग गया। वायुसेना के जवानों ने घायल देवेंद्र को तुरंत मोहननगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्हाेंने टैंपो नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ लिखित शिकायत देकर मुकदमा कराया है। अशोक का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई में देरी की। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर टैंपों चालक अशरफ पुत्र मोहम्मद यामीन निवासी मुस्तफाबाद थाना लोनी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

बाइक सवार महिला की वाहन से टक्कर में हुई मौत :

अर्थला के खारा कुआं पर रहने वाले प्रताप सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि उनकी पत्नी लता देवी 7 मई की दोपहर दो बजे बाइक से बैंक जा रही थीं। घर से कुछ दूर मुख्य रोड पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। लोगाें ने तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने लता को मृत घोषित कर दिया। पति ने साहिबाबाद कोतवाली में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed