फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Air Force Day 2021 Live: 89वें स्थापना दिवस में दिखी देश की आन-बान और शान, राफेल से लेकर तेजस ने यूं दिखाई ताकत

Fri, 08 Oct 2021 11:02 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 08 Oct 2021 11:02 AM IST
खास बातें

Indian Air Force Day 2021: आज भारतीय वायु सेना का 89वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर स्वदेशी विमान तेजस समेत फ्रांस से आए राफेल ने आसमान में अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए देश की ताकत का एहसास कराएंगे। इस बार स्थापना दिवस की थीम आत्मनिर्भर और सक्षम है। वायुसेना के जवान भारत पाक युद्ध के पचास साल पूरे होने पर अपने शौर्य का खास प्रदर्शन करेंगे। पढ़ें सभी अपडेट्स...

विज्ञापन
Indian Air Force Day 2021 Live News Updates in Hindi 89th Air Force Day: from rafale to chinook
करतब दिखाते सारंग हेलिकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:43 AM, 08-Oct-2021

समारोह का हुआ समापन

वायु सैनिकों द्वारा दिखाए गए हैरतंगेज और गौरवशाली एयर शो के बाद इस समारोह के समापन की घोषणा कर दी गई। लोग अपने दिलों में अपने सैनिकों के साहस और बहादुरी के एहसास लिए रवाना हुए।
10:40 AM, 08-Oct-2021

सुखोई 30 ने दिखाए कई करतब

इसके बाद सुखोई 30 ने तमाम तरीकों से अपने करतब दिखाए जिसे देख कर दर्शक रोमांचित हो गए।
विज्ञापन
10:34 AM, 08-Oct-2021

राफेल और तेजस ने एक के बाद एक दिखाए हैरतंगेज करतब

लड़ाकू विमान राफेल ने भी जब आसमान में अपने करतब दिखाए तो लोग अपनी कुर्सियों से खड़े हो गए। तालियों से उसका स्वागत किया। इसके बाद भारत में बने तेजस ने अपना करतब दिखाया। इसके बाद एक बार फिर राफेल ने प्रदर्शन किया और बिल्कुल सीधे(खड़े-खड़े)  हवा में उड़ा।
10:19 AM, 08-Oct-2021

तेजस एयरक्राफ्ट का प्रदर्शन

सूर्यकिरण ने ऐरोबेटिक में ग्लोबमास्टर विमान के साथ करतब दिखाया। इसी तरह भारतीय विमानों ने डायमंड फार्मेशन, ट्रांसर्फार्मर फार्मेशन से दर्शकों को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया।

10:15 AM, 08-Oct-2021

विनाश फॉर्मेशन

विनाश फॉर्मेशन का प्रदर्शन ग्रुप कैप्टन ए माथुर ने किया। 1971 में लौंगेवाला में जीत दिखाने के लिए एल शेप में फॉर्मेशन बनाया।
10:06 AM, 08-Oct-2021

सारंग हेलिकॉप्टरों ने दिखाए कई तरह के फॉर्मेशन

चार सारंग हेलिकॉप्टर अपना करतब दिखा रहे हैं। इन्होंने डॉल्फिन फॉर्मेशन का भी प्रदर्शन किया। इसके साथ ही क्रॉस ओवर विक का प्रदर्शन भी किया। सारंग हेलिकॉप्टरों ने इस साल मॉस्को में हुए अंतरराष्ट्रीय एयर शो में भी अपने करतब दिखाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:02 AM, 08-Oct-2021

विंटेज एयरक्राफ्ट दिखा रहे करतब

भारतीय वायुसेना के विंटेज एयरक्राफ्ट में इस वक्त अपने करतब दिखा रहे हैं। हावर्ड हेलिकॉप्टर से विंग कमांडर अमित और धीरज गुलाठी ने ट्रेनिंग के दौरान होने वाले खतरे को आसमान में प्रदर्शित किया।
09:58 AM, 08-Oct-2021

त्रिशूल फॉर्मेशन का प्रदर्शन किया सुखोई एयरक्राफ्ट ने

तीन सुखोई एयरक्राफ्ट ने त्रिशूल फॉर्मेशन का प्रदर्शन किया। ग्रुप कैप्टन अमित ने इसका नेतृत्व किया। सुखोई और मिराज विमानों ने त्राण फार्मेशन से दर्शकों को हैरान कर दिया। इसमें दोनों विमान एक दूसरे के सामने आ गए और काफी तेज स्पीड में बराबर से निकल गए। इस कला में जवानों ने अपनी जान की बाजी लगाकर दर्शकों को हुनर प्रदर्शित किया।
09:57 AM, 08-Oct-2021
जगुआर विमानों ने शमशेर फार्मेशन दिखाई गई। 1971 के युद्ध में इन्होंने भी बड़ी भूमिका निभाई थी।
09:56 AM, 08-Oct-2021

मिग-31

ग्रुप कैप्टन अमित तिवारी मिग 31 को लेकर उड़े, इसी एयरक्राफ्ट ने 1971 के युद्ध में विशेष योगदान दिया था।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed