फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 30 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Sun, 30 Aug 2026 10:00 AM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 30 August 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

09:44 AM, 30-Aug-2026

बिहार: बिहटा में सोन नदी पर पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद नदी में कूदा अपराधी; फिर दबोचा

पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के परेव घाट पर अवैध बालू खनन और नाविकों से कथित रंगदारी वसूली की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम की अपराधियों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, अपराधियों की फायरिंग के जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी की, जिसमें मनेर निवासी अनीश कुमार के पैर में गोली लगी। और पढ़ें
09:01 AM, 30-Aug-2026

बिहार: झाड़ी में मिला मजदूर का शव, पापा-पापा पुकारती रही 2 साल की मासूम; बूढ़ी मां का रो-रोकर बुरा हाल

सीवान के गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के छितौली के पास सड़क किनारे झाड़ी से मजदूर अनिल कुमार राम का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लीलारो गांव निवासी अनिल मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। कुछ समय पहले बीमारी के इलाज के लिए पैसे नहीं होने के कारण उसकी पत्नी की भी मौत हो गई थी। और पढ़ें
विज्ञापन
08:55 AM, 30-Aug-2026

बिहार: SKMCH में जबड़े के ऑपरेशन के नाम पर 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, वीडियो वायरल; अधीक्षक ने शुरू की जांच

मुजफ्फरपुर के SKMCH के डेंटल ओपीडी में मरीज से जबड़े के ऑपरेशन और तार लगाने के नाम पर कथित तौर पर 8 से 10 हजार रुपये मांगने का मामला सामने आया है। मरीज ने बातचीत का वीडियो बनाकर अस्पताल अधीक्षक डॉ. महेश प्रसाद को सौंपा है। और पढ़ें
07:56 AM, 30-Aug-2026

बिहार क्राइम: पत्नी की हत्या के एक हफ्ते बाद मिली पति की लाश, पास मिला सुसाइड नोट

वैशाली के महिसौर थाना क्षेत्र के मूसापुर चंवर से शनिवार शाम समस्तीपुर निवासी युवक सूरज कुमार सहनी का शव बरामद हुआ। शव के पास मिले हस्तलिखित सुसाइड नोट से उसकी पहचान हुई। नोट में युवक ने करीब एक सप्ताह पहले अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने की बात लिखी और इसके बाद डिप्रेशन में रहने का जिक्र किया। और पढ़ें
07:51 AM, 30-Aug-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 30 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार

नालंदा के दिव्यांग युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 2 सितंबर को बिहारशरीफ के संयुक्त श्रम भवन परिसर में विशेष रोजगार-सह-मार्गदर्शन शिविर लगाया जाएगा। जिला नियोजनालय की ओर से आयोजित इस शिविर में तीन प्रमुख कंपनियां 409 पदों पर सीधे चयन करेंगी। और पढ़ें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed