फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   AI created obscene photo of girl and uploaded it on Instagram

Ghaziabad News: एआई से युवती की अश्लील फोटो बनाकर इंस्टाग्राम पर की अपलोड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
AI created obscene photo of girl and uploaded it on Instagram
इंदिरापुरम। महिला अधिवक्ता की बेटी का फोटो साइबर ठगों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से एडिट किया। इसके बाद अश्लील फोटो को युवती के इंस्टाग्राम पर भेजकर ब्लैकमेल करने लगे। फोटो हटाने के नाम पर आरोपी ने इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर 15 हजार रुपये की मांग रख दी। महिला अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने अदिति सिंघानिया और राघव उत्कर्ष नाम के दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


इंदिरापुरम थाने में दर्ज हुुए मुकदमे में महिला अधिवक्ता ने बताया कि 20 नवंबर 2024 को उनकी 23 वर्षीय बेटी के इंस्टाग्राम पर अदिति सिंघानिया नाम से मैसेज पहुंचा था। मैसेज में उनकी बटी की अश्लील फोटो थी जो एआई की मदद से एडिट कर बनाई गई थी। फोटो भेजने वाले ने फोटो पोस्ट न करने के बदले में 15000 रुपये की मांग रखी। जब उनकी बेटी ने मना किया तो आरोपी ने फेक आईडी बनाकर फोटो पोस्ट कर दी। यहां तक कि बेटी की फ्रेंड लिस्ट में शामिल लोगों को जालसाज फोटो भेजने लगे। जब उन्हें इस बात का पता चला तो उन्होंने रुपये भेजने के लिए हामी भरी। इस पर जालसाज ने एक क्यूआर कोड भेजा, जो राघव उत्कर्ष के नाम से पंजीकृत था। महिला अधिवक्ता ने मामले में पुलिस को शिकायत दी। करीब एक महीने की जांच के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि इंस्टाग्राम सर्विस प्रोवाइडर को ई-मेल भेजकर जानकारी मांगी गई है। साक्ष्य संकलन और छानबीन चल रही है। साइबर विशेषज्ञों की एक टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed