फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   After mahant Amit Shah is also on its way to the polarization

महंत के बाद अब अमित शाह भी ध्रुवीकरण की राह पर

Sat, 04 Feb 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 04 Feb 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
After mahant Amit Shah is also on its way to the polarization
अमित शाह - फोटो : file photo

यूपी के चुनावी किले को फतह करने के लिए भाजपा के बड़े नेता भी अब ध्रुवीकरण की डगर पर चल निकले हैं।  पश्चिमांचल में भाजपा नेताओं की सभाओं का जोर और नेताओं के एक के बाद एक बयान संकेत दे रहे हैं कि विकास की बात करने वाले प्रधानमंत्री की टोली को यहॉ  से बढ़त बनाने के लिए पार्टी के परंपरागत एजेंडे  और छवि का ही सहारा है।

विज्ञापन


शुक्रवार को खुर्जा व पिलखुआ में हुई सभाओं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी महंत योगी आदित्यनाथ की तर्ज पर कैराना के पलायन और बूचड़खानों को हटाए जाने की बात को अपने भाषण में प्रमुखता से रखा।
विज्ञापन


  योगी आदिनाथ की तर्ज पर अब अमित शाह ने भी वोटों के धुर्वीकरण का राग छेड़ दिया।  पिलखुवा की जनसभा में शाह ने जहां कैराना बूचड़खाने बंद कराने का दॉव चलते हुए अप्रत्यक्ष रूप से  गौरक्षा के लिए चुनावी हुकांर भरी वहीं कैराना पलायान का हवाला देकर अमित शाह ने साफ कहा कि ऐसा दुबारा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही सपा पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि मुजफ्फर नगर दंगा और मथुरा का जवाहरबाग कांड को सपा के सियासी रूख को साफ करता है। वेस्ट यू पी में अपनी सीरिज ऑफ चुनावी सभाओं में जिस तरह से  शाह हिदुत्व के एजेंडे पर बोले उसने साफ कर दिया

कि पिछले दिनों जिस तरह से योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर, खुर्जा, धौलाना समेत वेस्ट यूपी की अलग- अलग सभाओं में वोटों को एकीकृत करने की शुरूआत की । गोरक्षा और कैराना पलायन के मुद्दे को उठाकर उसे सियासी  रंग देने की कोशिश की उसे शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष ने अपने भाषण से धार दे दी।


इससे साफ है कि भाजपा को लगने लगा है कि अगर उसे अपने वोटरों को बल्क वोट में तब्दील करना चाहती है तो उसे भी विकास, सुप्रशासन ,नोटबंदी और सर्जीकल स्ट्राइक के साथ वोटों के ध्रुवीक रण का दॉव भी चलना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed