फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accused of making a woman homeless for not getting a bike and 51 thousand rupees in dowry

Ghaziabad News: दहेज में बाइक व 51 हजार रुपये न मिलने पर बेघर करने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Accused of making a woman homeless for not getting a bike and 51 thousand rupees in dowry
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थानाक्षेत्र के पाबी सादकपुर में रहने वाली नव विवाहिता अंशु ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप है कि दहेज में बाइक और 51 हजार रुपये न मिलने पर ससुराल वालों ने उन्हें घर से निकाल दिया। पुलिस ने महिला के पति मोहित और सास अंजलि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मुकदमे में पीड़िता ने बताया कि एक वर्ष पहले उनकी शादी न्यू विकास नगर कॉलोनी में रहने वाले मोहित से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति मोहित व सास अंजली दहेज कम लाने की बात कहकर उनसे मारपीट करने लगे। मायके से बाइक और 51 हजार रुपये लाने का दबाव भी बनाया गया। मांग पूरी न होने पर मारपीट की गई। एक बार दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया। आरोप है कि सितंबर 2024 में पिता की मौत होने के बाद ससुराल पक्ष के लोग फिर से परेशान करने लगे। उन्होंने बताया कि पति व सास ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उन्हें घर से निकाल दिया। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed