फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accused of fraud of lakhs in the name of business

Ghaziabad News: कारोबार के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Accused of fraud of lakhs in the name of business
गाजियाबाद।
विज्ञापन

राजीव कालोनी मोहननगर निवासी कारोबारी ने कई लोगों पर कारोबार के नाम पर 84.89 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने ठगी होने पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।


साहिबाबाद थाना क्षेत्र की राजीव कालोनी मोहननगर निवासी मनोज कुमार ने नितिन जैन, सुक्लेश शर्मा उर्फ राजेश व संजय को नामजद कराते हुए धोखाधडी व साइबर फ्रॉड की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उपरोक्त लोगों ने उसके साथ कारोबार के नाम पर लाखों रुपए की ठगी कर डाली। इस दौरान आरोपियों ने उनके खाते में फ्रॉड ट्रांजेक्शन भी कर दी, जिसके चलते उसे साइबर क्राइम का नोटिस भी मिला और इस दौरान उसके खाते को भी फ्रीज कर दिया गया। एसीपी अपराध अम्बुज कुमार यादव ने बताया कि कारोबारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कारोबारी के खातों में आई लाखों रुपये की ट्रांजक्शन की बाबत जांच कर संबंधित बैंकों से डिटेल मांगी गई है। जांच के बाद ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed