फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accused arrested for raping a teenager

Ghaziabad News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for raping a teenager
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म व उसकी आत्महत्या के मामले में 24 अगस्त को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शाहजहांपुर का रहने वाला विवेक सिंह है। किशोरी के चाचा की तरफ से मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि छह अगस्त को उनकी दुष्कर्म पीड़िता भतीजी ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। युवक पर दुष्कर्म पीड़िता की वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने और किशोरी के घर से लाखों की चोरी का भी आरोप है।
विज्ञापन

एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि बीते 6 अगस्त को एक नाबालिग ने आत्महत्या की थी। मामले में किशोरी के चाचा ने 15 अगस्त को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। आरोप था कि उनकी भतीजी से एक युवक ने दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म के बाद उसका अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी। इसके अलावा वारदात के बाद आरोपी युवक घर से लाखों के गहने चोरी करके भाग गया। आरोप था कि मानसिक तनाव में आकर उनकी भतीजी ने आत्महत्या कर ली थी। एसीपी ने बताया कि मामले की जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन

24 अगस्त को पुलिस ने आरोपी विवेक सिंह को दबोच लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि किशोरी से उसकी दोस्ती करीब चार माह पहले हुई थी। इस दौरान उनके शारीरिक संबंध बने थे। आरोपी ने वीडियो बनाने की बात भी स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article