फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accusation of obscene acts and attempted rape against a minor domestic help.

Ghaziabad News: नाबालिक घरेलू सहायिका से अश्लील हरकत, दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Accusation of obscene acts and attempted rape against a minor domestic help.
गाजियाबाद। वेव सिटी क्षेत्र में नाबालिग घरेलू सहायिका के साथ अश्लील हरकत और दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में डाॅ. दीपक आनंद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। किशोरी के पिता का आरोप है कि विरोध करने पर उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी गई। किशोरी ने घर आकर आपबीती बताई तो पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मूलरूप से बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाला एक व्यक्ति हाल में छपरौला में परिवार के साथ रहता है। शिकायत में उन्होंने बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी लालकुआं क्षेत्र में रहने वाले डॉ. दीपक आनंद के यहां घरेलू सहायिका थी। आरोप है कि डॉ. आनंद घर में अकेले होने पर उनकी बेटी के साथ अश्लील हरकतें करता था। वह उसके साथ छेड़छाड़ करता, जबरन अश्लील हरकत करने के लिए मजबूर करता और दुष्कर्म का प्रयास करता था। विरोध करने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता था। डर और भय के कारण बेटी ने लंबे समय तक यह बात किसी को नहीं बताई। किशोरी के पिता का कहना है कि बेटी के व्यवहार में बदलाव और लगातार सहमी रहने को लेकर वह कुछ समय के लिए अपने पैतृक गांव बिहार चले गए। वहां भी वह तनाव में रहती थी और अक्सर रोती थी। इसी दौरान आरोपी ने फोन कर उसे दोबारा काम पर आने के लिए कहा, लेकिन बेटी ने मना कर दिया। मार्च 2026 में जब गाजियाबाद लौटे तो आरोपी खुद उनके घर पहुंचा और बेटी को फिर से काम पर भेजने का दबाव बनाने लगा। आरोप है कि मना करने पर अगले दिन उस पर चोरी का झूठा आरोप लगाकर लालकुआं पुलिस चौकी बुलवा लिया गया। चौकी में उनकी बेटी के साथ मारपीट की गई। जब वह अपने बेटे के साथ वहां पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्रता और मारपीट की गई। इसके बाद बेटी ने पहली बार अपने साथ हुई कथित घटनाओं की आपबीती उन्हें बताई। आरोप है कि उन्होंने पहले वेव सिटी थाने में शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने मार्च में कई बार पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। जांच के दौरान एसीपी कार्यालय में उनके और बेटी के बयान भी दर्ज किए गए, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। पुलिसकर्मी लगातार समझौते का दबाव बनाते रहे और ऐसा न करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते रहे। परेशान होकर उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल का कहना है कि मामले में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर लिया गया है। किशोरी के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed