फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accusation of endangering a child's life by providing an incorrect ultrasound report.

Ghaziabad News: अल्ट्रासाउंड की गलत रिपोर्ट देकर बच्चे की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Accusation of endangering a child's life by providing an incorrect ultrasound report.
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के विजयनगर में गर्भावस्था के दौरान अल्ट्रासाउंड की गलत रिपोर्ट देने का मामला सामने आया है। विजयनगर निवासी अविनाश त्यागी ने डॉक्टरों और डायग्नोस्टिक्स सेंटर संचालकों पर बच्चे की स्वास्थ्य स्थिति सही नहीं होने के बावजूद रिपोर्ट सामान्य बताने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर विजयनगर थाना पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अविनाश त्यागी के मुताबिक, उनकी पत्नी हिमानी त्यागी गर्भावस्था के दौरान जुलाई 2025 में दिल्ली के शाहदरा स्थित सुपर डायग्नोस्टिक्स सेंटर में अल्ट्रासाउंड कराने गई थीं। आरोप है कि सेंटर के डॉ. अमित शर्मा और संचालकों यशवंत व कपिल ने बच्चे की स्वास्थ्य स्थिति ठीक नहीं होने के बावजूद रिपोर्ट सामान्य बता दी। इसके बाद प्रताप विहार, विजयनगर स्थित आस्था अस्पताल की डॉ. गरिमा अरोड़ा ने इसी रिपोर्ट के आधार पर इलाज जारी रखा।
विज्ञापन

----
नवंबर में बच्चे के जन्म के बाद सामने आई स्थिति
शिकायतकर्ता के अनुसार, नवंबर 2025 में बच्चे का जन्म हुआ तो उसकी गंभीर स्वास्थ्य स्थिति सामने आई। आरोप है कि नवजात की आधी रीढ़ की हड्डी विकसित नहीं थी, दोनों पैर पैरालाइज्ड थे और सिर में पानी भरा हुआ था। परिजनों ने बच्चे को चाचा नेहरू अस्पताल और लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों को दिखाया। वहां उन्हें बताया गया कि पहले की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट गलत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
धमकी देने का आरोप, कार्रवाई न होने पर पहुंचे कोर्ट
अविनाश ने आरोप लगाया कि जब वह शिकायत लेकर डायग्नोस्टिक्स सेंटर और अस्पताल पहुंचे तो आरोपियों ने गाली-गलौज की और झूठे मुकदमे में फंसाने के साथ जान से मारने की धमकी दी। थाने में शिकायत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने न्यायालय की शरण ली।

----
कोर्ट के आदेश पर विजयनगर थाने में बीएनएस की धारा 173(4) के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। उपनिरीक्षक देशपाल सिंह को जांच सौंपी गई है। मामले में सरकारी चिकित्सकों से भी राय ली जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-उपासना पांडेय, एसीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed