फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accusation of causing injury by stone-pelting for refusing to withdraw the case.

Ghaziabad News: केस वापस न लेने पर पथराव कर घायल करने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Accusation of causing injury by stone-pelting for refusing to withdraw the case.
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के संजयनगर सेक्टर-23 स्थित न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में एक व्यक्ति ने पड़ोसियों पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने, परेशान करने और टहनी काट रहे युवक पर पथराव कर घायल करने का आरोप लगाया है। मामले में कुंवरपाल ने अमन, आदित्य, नीलू सिंह ठाकुर और नैंसी के खिलाफ मधुबन बापूधाम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम के मुताबिक कुंवरपाल का पड़ोसियों से विवाद चल रहा है और उनके खिलाफ कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन है। आरोप है कि पड़ोसी मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे। इसी से परेशान होकर कुंवरपाल ने घर में कैमरे लगवाए थे। 25 अगस्त को कैमरे के सामने आ रही टहनी को एक युवक काट रहा था। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसियों ने युवक पर पथराव कर दिया। पत्थर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी अमन और आदित्य वहां से फरार हो गए। एसीपी ने बताया कि मामले में 27 अगस्त को केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed