फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   accident

कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, चालक की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 04:01 PM IST
विज्ञापन
accident
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। साहिबाबाद सब्जी मंडी के गेट नंबर दो के सामने शनिवार को  एक तेज रफ्तार कार ने ईरिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ईरिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने कार नंबर के आधार पर लिंकरोड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मूलरूप से बिहार के नवादा के रहने वाले विजय कुमार साहिबाबाद के जनकपुरी वृदावन गार्डन में परिवार के साथ रहते थे। शनिवार तड़केे वह ईरिक्शा से साहिबाबाद सब्जी मंडी गए थे। उनके साले राकेश कुमार ने बताया कि मंडी के गेट नंबर दो के सामने एक तेज रफ्तार से आ रही कार ने विजय कुमार की ईरिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह दूर जा गिरे और ईरिक्शा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। राकेश ने बताया अस्पताल में इलाज के दौरान उनके जीजा की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। राकेश ने कार नंबर और चालक आशुतोष के खिलाफ लिंकरोड थाने में तहरीर दी। एसएचओ लिंकरोड शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीरपर रिपोर्ट दर्ज कर कार चालक की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed