फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Abutment broken in front of Sungarpur village of Loni, fields filled with water

Ghaziabad News: लोनी के सुंगरपुर गांव के सामने पुश्ता टूटा, खेतों में भरा पानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Abutment broken in front of Sungarpur village of Loni, fields filled with water
लोनी के शुंगरपुर गांव में पुस्ता टूटने से खेत में भरा पानी। संवाद
लोनी। सुंगरपुर गांव के सामने पुश्ता टूटने से गांव में बाढ़ आने का खतरा पैदा हो गया है। बुधवार शाम पुश्ता टूटने के बाद 10 से अधिक किसानों की फसल पानी में डूब गई। गांव में बाढ़ के हालात बनने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीण खुद प्लास्टिक के बोरे में मिट्टी भरकर मरम्मत करने में जुट गए, लेकिन पानी का बहाव तेज होने पर मरम्मत नहीं हो सकी। फिलहाल किसी खतरे से निपटने के लिए पुलिस चौकी बनाई गई है।
विज्ञापन

पुश्ता टूटने की सूचना पर तहसीलदार हरि प्रताप सिंह, एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जेसीबी मशीन के माध्यम से मिट्टी डलवा कर टूटे हुए पुश्ता को बंद करने का काम शुरू किया। इस दौरान लोगों की भीड़ इकट्ठा होने पर राहत कार्य में देरी हुई। ग्रामीणों का कहना है कि सुंगरपुर गांव के साथ-साथ अलीपुर, पचायरा, मीरपुर हिंदू गांव समेत अन्य गांव में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। अधिकारियों ने पोकलेन मशीन मौके पर बुलाकर, गड्ढे में मिट्टी डलवा कर उसको भरवाया। एसडीएम शाल्वी अग्रवाल ने बताया कि फिलहाल गांव खतरे से बाहर है। दिल्ली की सीमा पर बदरपुर गांव में पानी आने का खतरा बना हुआ है। मौजूदा स्थिति की निगरानी के लिए पुलिस चौकी खुलवा दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed