फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Abhyudaya Composite School will be built in Buxar with 99 lakhs, will provide modern education

Ghaziabad News: 99 लाख से बक्सर में बनेगा अभ्युदय कंपोजिट स्कूल, मिलेगी आधुनिक शिक्षा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
Abhyudaya Composite School will be built in Buxar with 99 lakhs, will provide modern education
हापुड़। जिले के सिंभावली ब्लॉक के गांव बक्सर में अभ्युदय कंपोजिट स्कूल का निर्माण होगा। इससे करीब 450 छात्रों को प्रतिवर्ष लाभ मिलेगा। कार्यदायी संस्था जल निगम नगरीय द्वारा 99 लाख से स्कूल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए टेंडर भी जारी हो गया है।
विज्ञापन


प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग परिषदीय स्कूलों को अपग्रेड कर रहा है, जिसमें जिले के एक विकास खंड में एक स्कूल को अभ्युदय कंपोजिट स्कूल के रूप में तैयार किया जा रहा है। जनपद में चार विकास खंड हैं। इन चारों विकास खंडों में एक-एक परिषदीय स्कूल को अभ्युदय कंपोजिट स्कूल के रूप में अपग्रेड किया जा रहा है। इसमें प्रत्येक स्कूल में 450 छात्रों की क्षमता होगी। इन स्कूलों के जरिए छात्रों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इन स्कूलाें में पढ़ने वाले छात्रों को प्रदेश सरकार उच्च स्तरीय शिक्षा ओर स्किल डेवलपमेंट की पढ़ाई के साथ प्रशिक्षण भी देगी। स्कूल में खेलने के लिए मैदान और एक मल्टीपर्पज रूम होगा। इसके अतिरिक्त रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और सोलर पैनल भी स्कूल में लगेगा। इन स्कूलों के बच्चों को मिड-डे मील और आरओ वाटर प्लांट भी मिलेगा।
विज्ञापन


मामले में बीएसए रितु तोमर का कहना है कि सिंभावली के गांव बक्सर में 99 लाख रुपये से अभ्युदय कंपोजिट स्कूल बनेगा। इसके लिए टेंडर जारी हो गया है। विभाग लगातार कार्यदायी संस्था के संपर्क में बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




लाइब्रेरी और कंप्यूटर लैब की होगी सुविधा

अभ्युदय कंपोजिट स्कूलों में पांच कमरे होंगे। इसमें एक लाइब्रेरी होगी, जिसमें बच्चों को बैठकर पढ़ने के लिए सभी सुविधाएं होंगी। एक कंप्यूटर लैब, साइंस और रोबोटिक्स के बारे में सीखने के लिए एक मॉड्यूलर कंपोजिट लैब, स्मार्ट क्लास रूम और स्टाफ रूम भी शामिल होगा। साथ ही स्कूल में बच्चों के लिए वाटिका बनाई जाएगी। इसके अलावा स्कूल के अंदर न्यूट्रिशियन गार्डन, वाईफाई, ऑनलाइन सीसीटीवी मॉनिटरिंग की सुविधा भी होगी। स्कूल में मॉड्यूलर डेस्क और बच्चों को ध्यान में रखकर फर्नीचर रखा जाएगा। स्वच्छता को देखते हुए साफ-सफाई के लिए कर्मचारी और सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्ड तैनात होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed