फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   aag

एलिवेटेड रोड पर चलती कार में लगी आग, बचा चालक

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 08:40 PM IST
विज्ञापन
aag
NA - फोटो : AMAR UJALA
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। एलिवेटेड रोड पर रविवार दोपहर को चलती स्विफट डिजायर कार आग का गोला बन गई। चालक कार को सड़क किनारे रोककर नीचे उतरा। सूचना पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया। आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई। भोपुरा में संजय जैन रहते हैं। उनकी एक स्विफट डिजायर कार किसी कंपनी में लगी है। दमकल अधिकारियों के मुताबिक, रविवार दोपहर को चालक सतेंद्र कुमार राजनगर गाजियाबाद में किसी को छोड़कर एलिवेटेड रोड होते हुए आ रहा था। इसी दौरान कार से अचानक धुआं निकलने लगा। आनन फानन में चालक ने कार को सड़क किनारे रोका। इसके बाद कार से उतर गया। तभी कार से आग की लपटें निकलने लगीं। चालक ने मालिक और दमकल विभाग को आग की सूचना दी। सूचना पाकर एफएसओ वैशाली एसएन सिंह एक गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग लगने से कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि आग से कार पूरी तरह खाक हो गई है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed