फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   आरडब्लूए

आरडब्ल्यूए ने ठाना है कोरोना को भगाना है

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
आरडब्लूए
NA - फोटो : AMAR UJALA
\n\nआरडब्ल्यूए ने ठाना है कोरोना को भगाना है\n\n- टीएचए की सभी आरडब्ल्यूए हुई सख्त\n\n- खुद ही कर रही सैनिटाइजेशन और स्टाफ की सुरक्षा की कर रहे सुनिश्चित
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। टीएचए में लगातार अलग-अलग सोसायटियों में कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में सभी आरडब्ल्यूए ने कोरोना से निपटने को कमर कस ली है। विभिन्न सोसायटी की आरडब्ल्यूए रेजिडेंट्स की मदद से खुद ही सोसायटियों को सैनिटाइज करने में जुटी हैं। इसके साथ ही सोसायटी की सुरक्षा में तैनात सिक्योरिटी स्टाफ की सुरक्षा भी सुनिश्चित कर रहे हैं।
विज्ञापन
वसुंधरा स्थित मनोकामना सोसायटी की आरडब्ल्यूए ने रविवार को फिर से पूरी सोसायटी को चौथे मंजिल तक सैनिटाइज किया। सचिव मनोज भारद्वाज ने बताया कि सोसायटी को अपने खर्चे से सैनिटाइज करने में सोसायटी के रजिडेंट्स का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। सब अपने-अपने मुताबिक व सामर्थ्य से मदद भी कर रहे हैं। केवल मनोकामना सोसायटी ही नहीं बल्कि टीएचए की लगभग सभी सोसायटी में नियम कानून बना दिए गए हैं। आरडब्ल्यूए रेजिडेंट्स के सहयोग से कोरोना को भगाने के लिए पूरी व्यवस्था बनाए हुए है। एओए अध्यक्ष अमरीश गर्ग ने बताया कि अब लगातार अलग-अलग सोसायटी में पोजेटिव केस मिलने के बाद से सख्ती और जागरूकता लगातार बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इनसेट आरडब्ल्यूए द्वारा दी जा रही सुविधाएं - सोसायटी के अंदर ही सब्जी व फल के वेंडर सप्ताह में दो से तीन दिन बुलाए जाते हैं। - रेजिडेंट्स के सहयोग  से सोसायटी को सैनिटाइज किया जाता है। - लिफ्ट के अंदर और बाहर दोनों जगह सैनिटाइजर रखवाए गए हैं। - सोसायटी के गेट पर थर्मल स्क्रिनिंग के साथ ही वॉश बेसिन बनवाया गया, ताकि लोग हाथ धोकर बाहर से आएं। - बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह मनाही की गई। - सोसायटी में ड्यूटी निभा रहे सिक्योरिटी स्टाफ के रहने-खाने की व्यवस्था सोसायटी में ही की गई है। - सोसायटी के सभी स्टाफ को मास्क और ग्लब्स लगाना अनिवार्य किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed