{"_id":"6712d6e3804c6cac2a032224","slug":"a-widow-was-tricked-into-depositing-rs-72000-in-her-account-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1004-112830-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: विधवा महिला को झांसे में लेकर 72 हजार खाते में डलवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: विधवा महिला को झांसे में लेकर 72 हजार खाते में डलवाए
विज्ञापन
साहिबाबाद। साइबर ठग ने विधवा महिला को झांसे में लेकर खाते में करीब 72 हजार रुपये डलवा लिए। पैसे कटने पर पीड़िता को ठगी का एहसास हुआ। महिला ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। ठग ने वीडियो कॉल करने के बाद झांसा में लिया था।
कौशल्या गांधी राजेंद्र नगर सेक्टर-दो में रहती हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साइबर ठग ने उन्हें 17 व्हाट्सएप कॉल की थी। इस दौरान उसने उन्हें अपनी बातों के झांसे में फंसाने के बाद उनसे वीडियो कॉल कराया। ठग ने स्क्रीन शेयर करवाते हुए उनके खाते से दो बार में लगभग 72 हजार रुपये निकाल लिए। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है।