{"_id":"6acd4b891da5c5628f07d39e","slug":"a-fire-in-a-transformer-caused-power-outages-in-the-colonies-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-111136-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ट्रांसफार्मर में आग से कॉलोनियों की बिजली हुई गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ट्रांसफार्मर में आग से कॉलोनियों की बिजली हुई गुल
विज्ञापन
मुरादनगर। शहजादपुर गांव मार्ग के मोड़ पर सोमवार शाम अचानक बिजली के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। ट्रांसफार्मर से ऊंची-ऊंची लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। हादसे के कारण तीन कॉलोनियों की आधी बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
पाइपलाइन मार्ग पर शहजादपुर मार्ग के मोड़ पर लगे ट्रांसफार्मर से हकीमपुरा, धोबियान और नई कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति होती है। सोमवार शाम करीब पौने पांच बजे अचानक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं। आसपास के दुकानदार अपनी दुकानों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग बुझाई। ट्रांसफार्मर में आग लगने से तीनों कॉलोनियों की आधी बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली विभाग के एसडीओ एसपी यादव ने बताया कि देर रात तक बिजली आपूर्ति सुचारू करने का प्रयास किया गया।