{"_id":"68bb477bb12e8d3914081280","slug":"a-drunk-person-injured-a-young-man-by-hitting-him-on-the-head-with-a-bottle-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-9526-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नशे में धुत व्यक्ति ने युवक के सिर पर बोतल मारकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नशे में धुत व्यक्ति ने युवक के सिर पर बोतल मारकर किया घायल
विज्ञापन
साहिबाबाद। राजीव कॉलोनी में शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने कॉलोनी में जमकर हंगामा काटा। व्यक्ति पर पड़ोसियों के घर पत्थर फेंकने का भी आरोप है। विरोध करने पर युवक के सिर पर बोतल मारकर घायल कर दिया। युवक के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ साहिबाबाद थाना पुलिस से शिकायत की है।
विकास कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पड़ोस में रहने वाला गोलू शराब के नशे में मकान की छत पर हंगामा कर रहा था। गोलू ने आसपास के मकानों पर पत्थर फेंके और गाली गलौज करने लगा। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले तो गोलू ने सबको गालियां देना शुरू कर दिया। उन्होंने गोलू को ऐसा करने से रोका तो गोलू ने शराब की बोतल से उनका सिर पर फोड़ दिया। साहिबाबाद एसीपी श्वेता यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर गोलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।