फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A Delhi Police constable hit an elderly man in a stolen car.

Ghaziabad News: चोरी की कार से दिल्ली पुलिस के सिपाही ने मारी थी बुजुर्ग को टक्कर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
A Delhi Police constable hit an elderly man in a stolen car.
साहिबाबाद। सूर्यनगर निवासी जयप्रकाश सैनी को टहलते समय कार से टक्कर मारने वाला दिल्ली पुलिस का सिपाही निकला। हादसा जिस कार से हुआ था, वह चोरी की निकली। सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने वाहन ट्रेस कर बुधवार को आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। इन दिनों आरोपी की तैनाती शाहदरा थाने में है।
विज्ञापन


लिंकरोड थाना क्षेत्र स्थित सूर्यनगर निवासी जय प्रकाश सैनी 14 दिसंबर की सुबह टहलने निकले थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल बुजुर्ग को पुलिस ने एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया था। करीब दो-तीन घंटे बाद परिवार वाले जब बुजुर्ग को ढूंढते हुए पुलिस चौकी पहुंचे, तब उन्हें हादसे का पता चला। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायल की पहचान की। इसके बाद बुजुर्ग के बेटे रजत सैनी की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन


एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि इलाज के दौरान 21 दिसंबर को बुजुर्ग की मौत हो गई थी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो बुजुर्ग को टक्कर मारने वाली कार ट्रेस हो गई। इसके बाद सर्विलांस टीम ने कार का पता लगाया। इसमें सामने आया कि वह वर्ष 2022 में नोएडा से चोरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छानबीन में यह भी सामने आया कि घटना के वक्त कार दिल्ली पुलिस का सिपाही दीपक चला रहा था। पूछताछ में दीपक ने पुलिस को बताया कि वह शाहदरा थाने की साइबर सेल में तैनात है। वाहन के बारे में पूछने पर उसने किसी से मांग कर लाने की बात बताई। एसीपी ने बताया कि बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed