{"_id":"5cc360e9bdec2207073c3b35","slug":"91556308201-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैला खेड़ा में सरकारी जमीन से कब्जा हटाने गई टीम से अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैला खेड़ा में सरकारी जमीन से कब्जा हटाने गई टीम से अभद्रता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैला खेड़ा में सरकारी जमीन से कब्जा हटाने गई टीम से अभद्रता
गाजियाबाद। कैला खेड़ा में सरकारी जमीन से शुक्रवार दोपहर बाद अवैध कब्जा हटाने पहुंची नगर निगम की टीम के साथ कब्जा कर रहे लोगों और उसके साथियों ने अभद्रता की। नगर निगम की टीम और मौके पर मौजूद पार्षद पति को लोगों के विरोध के चलते बैरंग लौटना पड़ा। इस पर वहां हंगामा हो गया। स्थानीय लोग और पार्षद पति घंटाघर कोतवाली शिकायत करने पहुंचे, हालांकि देर रात तक तहरीर नहीं दी गई थी। निगम अधिकारी अब पुलिस बल के साथ पहुंच जमीन खाली कराने की बात कह रहे हैं।
कैला खेड़ा में नगर निगम का नलकूप है। इसके पास नगर निगम की करीब 1500 वर्ग मीटर जमीन खाली पड़ी है। कुछ लोग इस जमीन पर अवैध रूप से डेयरी चला रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन लोगों ने अब इस जमीन पर अवैध प्लाटिंग शुरू कर दी है। वार्ड-93 की स्थानीय पार्षद सिमरन मलिक और उनके पति आरिफ मलिक ने नगर आयुक्त से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी। इसके बाद शुक्रवार को नगर निगम की टीम कब्जा हटवाने वहां पहुंची थी। इस पर कब्जा करने वाले लोगों और उनके कुछ साथियों ने नगर निगम की टीम से अभद्रता कर धक्का मुक्की की। उन्होंने पार्षद पति आरिफ मलिक से भी धक्का मुक्की की। उन्होंने वहां से नगर निगम की टीम को खदेउ़ दिया। निगम की टीम कार्रवाई किए बिना ही लौट गई। कब्जा करने वाले लोगों के रवैये से नाराज पार्षद पति और स्थानीय लोग उनकी शिकायत करने घंटाघर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने जमीन कब्जाने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की। हालांकि उन्होंने तहरीर नहीं दी है। वहीं नगर आयुक्त दिनेश चंद्र का कहना है कि सरकारी जमीन हर सूरत में खाली कराई जाएगी। पुलिस बल के साथ नगर निगम की टीम को भेजकर जमीन से अतिक्रमण हटाया जाएगा। कब्जा करने वालों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।