फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मजदूर की बेटी गीतांजलि ने हाईस्कूल में किया जिला टॉप

मजदूर की बेटी गीतांजलि ने हाईस्कूल में किया जिला टॉप

Mon, 30 Apr 2018 12:04 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
मजदूर की बेटी गीतांजलि ने हाईस्कूल में किया जिला टॉप
मजदूर की बेटी गीतांजलि ने हाईस्कूल में जिला टॉप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में बुलंदशहर जिले के छात्र-छात्राओं ने भी अपनी मेधा जबरदस्त प्रदर्शन किया है। विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र और इंजीनियर के बेटे प्रतीक चौधरी ने इंटरमीडिएट में 500 में से 460 अंक (92 फीसदी) हासिल कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है, जबकि प्रदेश के टॉपरों की सूची में वह चौथे स्थान पर हैं। वहीं, हाईस्कूल की परीक्षा में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा गीतांजलि वर्मा ने 600 में 553 अंक (92.17 फीसदी) हासिल किए अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। खास बात यह है कि गीतांजलि के पिता मजदूरी करते हैं।
बता दें कि इंटर की परीक्षा में जिले में इस बार पंजीकृत छात्रों की संख्या 35444 रही और इनमें से 28833 परीक्षार्थी पास हुए, जबकि 5032 परीक्षार्थी फेल हो गए। 1560 अनुपस्थित रहे और 19 छात्रों ने बीच में परीक्षा छोड़ दी थी। दूसरी तरफ हाईस्कूल की परीक्षा में 46254 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 36293 परीक्षार्थी पास हुए हैं। 493 फेल हुए जबकि 2054 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

गत वर्ष के सापेक्ष इस बार बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम प्रतिशत में हाईस्कूल में बढ़ोतरी हुई है तो वहीं इंटरमीडिएट में परीक्षा परिणाम प्रतिशत में कमी दर्ज की गई है। वर्ष 2017 में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम जहां 74.55 फीसदी रहा था तो वहीं अब यह 3.91 फीसदी बढ़कर 78.46 फीसदी हो गया है। जबकि इंटरमीडिएट का गत वर्ष में 82.93 फीसदी रहा था जो इस बार 1.59 फीसदी गिरकर 81.34 पर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed