फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   वितमंत्री की पोटली से तो ‘टेंशन’ ही निकलेगी: राखी

वितमंत्री की पोटली से तो ‘टेंशन’ ही निकलेगी: राखी

Mon, 29 Jan 2018 05:20 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
वितमंत्री की पोटली से तो ‘टेंशन’ ही निकलेगी: राखी
वित्तमंत्री की पोटली से तो ‘टेंशन’ ही निकलेगी: राखी
विज्ञापन


गाजियाबाद। क्राइम सिटी गाजियाबाद में आने से पहले 100 बार सोचा था, लेकिन आने के बाद ऐसा कुछ महसूस नहीं हुआ। यह बात रविवार को शहर में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची फिल्म अभिनेत्री राखी सावंत ने कही। आगामी आम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वित्त मंत्री अरुण जेटली की पोटली से जनता के लिए टेंशन ही निकलेगी, क्योंकि अभी तक उन्होंने आर्थिक मोर्चे पर राहत नहीं, समस्याएं ही दी हैं। ऐसे में मध्यम वर्गीय लोगों को ध्यान में रखकर बजट पेश करें तो जनता को फायदा होगा।
राखी सावंत कविनगर स्थित चौधरी भवन में आयोजित लाइट कैमरा क्लिक कार्यक्रम में पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में टैलेंट की कमी नहीं है, युवाओं को सही मार्गदर्शन की जरूरत है। इंडस्ट्रीज में युवा कलाकारों की कमी है, जिसे जल्द भरा जाना चाहिए। फिल्म पद्मावत को लेकर कहा कि बेवजह लोग विरोध कर रहे हैं। फिल्म में कोई आपत्तिजनक सीन नहीं है। रणवीर सिंह जैसे कलाकारों ने फिल्म में काम किया है, जो बेहद उम्दा एक्टर माने जाते हैं। राखी ने कार्यक्रम में फोटो शूट कराया और युवाओं के साथ सेल्फी ली। इस दौरान टैप प्रोडक्शन के मैनेजिंग डायरेक्टर सिद्धांत तिवारी, कपिल गोयल, पूजा गुप्ता, अंजलि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
इंडस्ट्री में महिलाओं की सुरक्षा जरूरी
राखी सावंत ने कहा कि इंडस्ट्री में महिलाओं की सुरक्षा बहुत जरूरी है। उन्होंने संस्था की एप के बारे में बताते हुए कहा कि आप इस पर अपनी वीडियो, फोटो शेयर कर सकते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा बनी रहेगी। इसके बावजूद भी अगर कुछ होता है तो वह संस्था की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
सही हुआ जो राम रहीम गया जेल
राखी ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के बाबा राम रहीम उनके अच्छे दोस्त थे, उनके जेल जाने का उन्हें दुख है, लेकिन एक अपराधी के जेल जाने पर उन्हें बहुत खुशी भी है कि सही हुआ जो वह जेल चला गया। हनीप्रीत के जेल जाने पर भी खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed